फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK: रूस-यूक्रेन संघर्ष के बीच बने 'स्वैच्छिक गठबंधन' में ब्रिटिश पीएम शामिल; ट्रंप-पुतिन की वार्ता के बाद बैठक

Sun, 17 Aug 2025 03:35 PM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

Russia-Ukraine Conflict: ब्रिटिश पीएम कीएर स्टार्मर ने रूस-यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष के बीच बने 'स्वैच्छिक गठबंधन' में शामिल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक ब्रिटिश पीएम ने वीडियो कॉल के जरिए हुई इस बैठक में फ्रांस के राष्ट्रपति और जर्मनी के चांसलर समेत कई यूरोपीय नेताओं के साथ चर्चा की।
विज्ञापन
कीएर स्टार्मर, ब्रिटिश पीएम - फोटो : X @@Keir_Starmer
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीएर स्टार्मर ने रविवार को यूरोपीय नेताओं के साथ वीडियो बैठक में हिस्सा लिया। यह बैठक यूक्रेन युद्ध को लेकर हुई, जिसमें फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज भी शामिल हुए। यह चर्चा यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की की अगले हफ्ते व्हाइट हाउस यात्रा से पहले हुई।
विज्ञापन


ट्रंप-पुतिन मुलाकात के बाद वार्ता
ये बैठक ऐसे समय हुई जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को अलास्का में शांति वार्ता की थी। हालांकि इसमें कोई युद्धविराम समझौता नहीं हुआ।

यह भी पढ़ें - Trump: 22 अगस्त को ट्रंप, जेलेंस्की और पुतिन के बीच हो सकती है संयुक्त बैठक, रिपोर्ट्स में बड़ा दावा
विज्ञापन


स्टार्मर ने ट्रंप की कोशिशों की सराहना की
पीएम स्टार्मर ने कहा कि ट्रंप की पहल से शांति की उम्मीद और मजबूत हुई है। उन्होंने कहा, 'राष्ट्रपति जेलेंस्की के बिना शांति की राह तय नहीं हो सकती। आगे का कदम उनके शामिल होने वाली वार्ता ही होगी।'

यूरोप-अमेरिका देंगे सुरक्षा गारंटी
इस दौरान ब्रिटिश पीएम ने कहा कि अमेरिका और यूरोप, किसी भी समझौते में यूक्रेन को मजबूत सुरक्षा गारंटी देने को तैयार हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन हमला नहीं रोकते, तब तक रूस पर और कड़े प्रतिबंध जारी रहेंगे।

संयुक्त बयान में रूस को साफ संदेश
वहीं इस बैठक में इमैनुएल मैक्रों, फ्रेडरिक मर्ज और अन्य यूरोपीय नेताओं के साथ जारी संयुक्त बयान में कहा गया कि- रूस को यूक्रेन के नाटो या यूरोपीय संघ में शामिल होने पर वीटो का अधिकार नहीं होगा। यूक्रेन अपनी भूमि और सुरक्षा से जुड़े फैसले खुद करेगा। अंतरराष्ट्रीय सीमाओं को बलपूर्वक बदला नहीं जा सकता।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Pakistan Flood: पाकिस्तान में बाढ़ से हालात बेकाबू, 327 लोग गंवा चुके जान; मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

पुतिन का ट्रंप को प्रस्ताव
एक रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को अलास्का में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से कहा है कि अगर यूक्रेन डोनबास क्षेत्र से पीछे हटे तो वह मोर्चे पर लड़ाई रोकने को तैयार हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें