ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने शनिवार को ब्रेग्जिट सौदे की बात करते हुए कहा कि इसका होना बहुत जरूरी है। उन्होंने एक ट्वीट में कहा कि ब्रेग्जिट का पूरा होना जरूरी है ताकि देश आगे बढ़ सके और अन्य मुद्दों पर ध्यान केंद्रित किया जा सके।
प्रधानमंत्री बोरिस ने कहा कि ब्रेग्जिट को स्वीकार किए जाने के बाद ही स्वास्थ्य सेवाओं, पुलिस और स्कूलों जैसे मुद्दों पर ठीक से ध्यान केंद्रित किया जा सकेगा।
बोरिस का यह बयान ब्रिटेन की सुप्रीम कोर्ट के उस आदेश के कुछ दिन बाद आया है जिसमें उनके अक्तूबर तक संसद स्थगित करने के फैसले को गैरकानूनी बताया गया था।
वहीं ब्रेग्जिट के मुद्दे पर संसदीय प्रस्ताव में झटका खाने वाले बोरिस को इस महीने की शुरुआत में ही करारे झटके का सामना करना पड़ा था जब मंत्री के तौर पर नियुक्त उनके भाई जो जॉनसन ने अपना पद छोड़ने के साथ ही कंजरवेटिव पार्टी की संसद सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया था।