फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रेग्जिट मामले पर बोले पीएम बोरिस, देश के विकास के लिए इसका पूरा होना जरूरी

Sun, 29 Sep 2019 05:45 AM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने शनिवार को ब्रेग्जिट सौदे की बात करते हुए कहा कि इसका होना बहुत जरूरी है। उन्होंने एक ट्वीट में कहा कि ब्रेग्जिट का पूरा होना जरूरी है ताकि देश आगे बढ़ सके और अन्य मुद्दों पर ध्यान केंद्रित किया जा सके।

विज्ञापन



प्रधानमंत्री बोरिस ने कहा कि ब्रेग्जिट को स्वीकार किए जाने के बाद ही स्वास्थ्य सेवाओं, पुलिस और स्कूलों जैसे मुद्दों पर ठीक से ध्यान केंद्रित किया जा सकेगा।

बोरिस का यह बयान ब्रिटेन की सुप्रीम कोर्ट के उस आदेश के कुछ दिन बाद आया है जिसमें उनके अक्तूबर तक संसद स्थगित करने के फैसले को गैरकानूनी बताया गया था। 
विज्ञापन


वहीं ब्रेग्जिट के मुद्दे पर संसदीय प्रस्ताव में झटका खाने वाले बोरिस को इस महीने की शुरुआत में ही करारे झटके का सामना करना पड़ा था जब मंत्री के तौर पर नियुक्त उनके भाई जो जॉनसन ने अपना पद छोड़ने के साथ ही कंजरवेटिव पार्टी की संसद सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें