फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Leicester Riots: ब्रिटेन की गृह मंत्री ने दंगों के लिए नए प्रवासियों को ठहराया जिम्मेदार, कही ये बात

Wed, 05 Oct 2022 09:46 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

ब्रेवरमैन ने टोरी सांसदों और सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि पहचान की राजनीति ने हमें बहुसंस्कृतिवाद की ओर जाने वाले रास्ते से भटका दिया है। यह मैंने तब देखा जब मैं हाल ही में लिस्टर गई थी।  
विज्ञापन
ब्रिटेन की गृहमंत्री सुएल ब्रेवरमैन - फोटो : Facebook/Suella Braverman
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रिटेन के शहर लिस्टर में हुए दंगों के लिए गृहमंत्री सुएल ब्रेवरमैन ने देश में नए प्रवासियों को जिम्मेदार ठहराया है। ब्रेवरमैन ने कहा कि ब्रिटेन में प्रवासियों की संख्या अनियंत्रित होने के कारण यह अव्यवस्था हुई है। हम समुदायों का एकीकरण करने में विफल रहे हैं। हालांकि, मंत्री ने यह भी कहा कि एकीकरण का मतलब अपनी भारतीय विरासत को छोड़ना नहीं बल्कि ब्रिटिश पहचान को अपनाना है।

विज्ञापन


बता दें कि एशिया कप 2022 के दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच हुआ था। इसके  बाद यहां दो समूहों के बीच पहले हिंसक झड़पें हुईं, बाद में दंगे भड़क गए थे। भारतीय मूल की ब्रेवरमैन ने मंगलवार की शाम बर्मिंघम में कंजर्वेटिव पार्टी के वार्षिक सम्मेलन में अपने लिस्टर दौरे का जिक्र किया। गृहमंत्री ने हिंदू और मुस्लिमों के बीच हिंसक झड़पों के बाद लिस्टर का दौरा किया था। लिस्टर के दंगों को लेकर भारतीय उच्चायोग ने भी बयान जारी कर भारतीय मूल के लोगों की सुरक्षा की चिंता जाहिर की थी। स्थानीय पुलिस ने इसे गंभीर अव्यवस्था करार दिया था। 

ब्रेवरमैन ने टोरी सांसदों और सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि पहचान की राजनीति ने हमें बहुसंस्कृतिवाद की ओर जाने वाले रास्ते से भटका दिया है। उन्होंने आगे कहा, यह मैंने तब देखा जब मैं हाल ही में लिस्टर गई थी। वहां बड़ी संख्या में आए नए लोगों को हम एकजुट करने में विफल रहे हैं जिसके कारण दंगे और अव्यवस्था हुई है। देश की गृहमंत्री ने कहा कि ब्रिटेन में इस तरह के संघर्ष का कोई स्थान नहीं है। 
विज्ञापन


ट्रस के पहले भाषण के दौरान प्रदर्शन
र्मिंघम में कंजर्वेटिव पार्टी के वार्षिक सम्मेलन में लिज ट्रस के पहले भाषण के दौरान ग्रीनपीस के प्रदर्शनकारियों ने बुधवार को प्रदर्शन किया। ये प्रदर्शनकारी सुरक्षा घेरे को पार कर सम्मेलन की जगह तक पहुंच गए। हालांकि, प्रधानमंत्री ने इस प्रदर्शन को विकास विरोधी गठजोड़ करार देते हुए नजरअंदाज कर दिया और करों में कमी करने तथा विकास जारी रखने के अपने एजेंडे को दोहराया। ट्रस ने कहा कि यह मुश्किल होगा। जब भी बदलाव होता है, बाधाएं भी आती हैं। हम बुरे वक्त से बाहर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें