फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलती से ऐसी गलती न हो: आपको कैंसर है...ब्रिटेन के अस्पताल ने मरीजों को मैरी क्रिसमस की जगह भेज दिया यह मैसेज

Sat, 31 Dec 2022 05:54 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मामला दक्षिण यॉर्कशायर के एस्केर्न मेडिकल सेंटर का है। यहां 23 दिसंबर को अस्पताल प्रशासन ने अपने यहां इलाज करा रहे मरीजों को मैरी क्रिसमस की जगह कैंसर का मैसेज भेज दिया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रिटेन के एक अस्पताल से अजीब सा मामला सामने आया है। यहां अस्पताल प्रशासन ने अपने मरीजों को क्रिसमस का मैसेज भेजने की जगह कैंसर का मैसेज भेज दिया। इस तरह का मैसेज आने से मरीज सकते में आ गए और घबरा गए। 

विज्ञापन


मामला दक्षिण यॉर्कशायर के एस्केर्न मेडिकल सेंटर का है। यहां 23 दिसंबर को अस्पताल प्रशासन ने अपने यहां इलाज करा रहे मरीजों को मैरी क्रिसमस विश करने के लिए मैसेज भेजा। हालांकि, गलती से सभी मरीजों के पास फेफड़े का कैंसर होने का मैसेज चला गया। यह मैसेज करीब 1500 लोगों को भेजा गया। 

अस्पताल ने मांगी माफी 
जैसे ही अस्पताल प्रशासन को इस बात की जानकारी हुई कि उनके स्तर से मरीजों को गलत मैसेज चला गया है। प्रशासन ने माफी मांगते हुए दूसरा मैसेज भेजा। इसमें लिखा, पिछले मैसेज के लिए हम माफी मांगते हैं। यह गलती से भेजा गया था।  'हम आपको क्रिसमस और नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें