ब्रिटेन के जूनियर स्वास्थ्य मंत्री हेलेन वाटली ने ब्रिटिश की जनता से कहा कि वो अपना मोटापा कम करें और उसके थोड़ा कम खाना खाएं। जूनियर स्वास्थ्य मंत्री के अनुसार ज्यादा मोटापे से कोरोना वायरस होने की संभावना बढ़ जाती है और खतरा भी ज्यादा होता है।
हेलेन वाटली ने ऐसा इसलिए कहा क्योंकि 40 से ज्यादा बॉडी मास्क इंडेक्स के साथ कोविड-19 से मरने वालों की संख्या दोगुनी हो जाती है। ब्रिटेन में अबतक कोरोना वायरस से कुल संक्रमित मरीजों का आंकड़ा तीन लाख के करीब है और मरने वालों की संख्या 45,000 के परा चली गई है।
कोरोना वायरस संक्रमण के मामले में ब्रिटेन पूरी दुनिया में टॉप -10 देशों की सूची में आता है।