कोरोना से लड़ने के लिए इनोवेशन चैलेंज फंड लॉन्च
- फोटो : अमर उजाला
ब्रिटिश सरकार ने कोरोना वायरस से लड़ने के लिए भारत में इनोवेशन चैलेंज फंड लॉन्च किया है। इनोवेशन चैलेंज फंड ब्रिटिश सरकार ने तीन मिलियन यूरो यानि कि 26 करोड़ रुपये से ज्यादा निवेश किए हैं। इस नई योजना के तहत भारतीय वैज्ञानिकों को अकादमिक और इंडस्ट्री में कोविड-19 से लड़ने के लिए समर्थन दिया जाएगा।
भारत में ब्रिटिश उच्चायोग ने इस बात की जानकारी दी और बताया कि हमारे समय के सबसे ज्यादा खतरनाक बीमारी यानि कि कोरोना वायरस से लड़ने के लिए इस फंड मददगार होगा। ब्रिटिश उच्चायोग ने बताया कि इनोवेशन चैलेंज फंड टेक इनोवेटर्स को आमंत्रित करता है।
इन टेक इनोवेटर्स का संबंध कर्नाटक में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस क्लस्टर और महाराष्ट्र में फ्यूचर मोबिलिटी क्लस्टर से होगा और ये इनोवेटर्स इन दोनों क्लस्टर को कोविड-19 से लड़ने के लिए अपनी रिसर्च और विकास के प्रस्ताव को जमा करेंगे। इसके अलावा ग्रीन प्लेनेट का भी विस्तार किया जाएगा।