फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK: सेमीकंडक्टर निर्माता न्यूपोर्ट वेफर फैब के अधिग्रहण पर ब्रिटेन सरकार ने लगाई रोक, सुरक्षा का दिया हवाला

Fri, 18 Nov 2022 02:59 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, लंदन।

सार

न्यूपोर्ट वेफर फैब ब्रिटेन के लिए सेमीकंडक्टर बनाने वाली सबसे बड़ी कंपनियों में से एक है। हालांकि 2021 में नेक्सपीरिया न्यूपोर्ट वेफर फैब का अधिग्रहण पूरा कर चुकी है। इसका नाम बदलकर नेक्सपीरिया न्यूपोर्ट लिमिटेड किया जा चुका है।
विज्ञापन
Newport Wafer Fab - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बताते हुए ब्रिटेन की सरकार ने वेल्स स्थित कंपनी न्यूपोर्ट वेफर फैब के विलय पर रोक लगा दी है। यह कंपनी माइक्रोचिप का निर्माण करती है। चीन के स्वामित्व वाली नीदरलैंड की एक फर्म नेक्सपीरिया ने पिछले वर्ष इसका अधिग्रहण कर 100 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करने की घोषणा की थी।

विज्ञापन

न्यूपोर्ट वेफर फैब ब्रिटेन के लिए सेमीकंडक्टर बनाने वाली सबसे बड़ी कंपनियों में से एक है। हालांकि 2021 में नेक्सपीरिया न्यूपोर्ट वेफर फैब का अधिग्रहण पूरा कर चुकी है। इसका नाम बदलकर नेक्सपीरिया न्यूपोर्ट लिमिटेड किया जा चुका है।

ब्रिटन के व्यापार सचिव ग्रांट शाप्स ने इस अधिग्रहण को समाप्त करने और सौदे को पलटने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इससे सेमीकंडक्टर के निर्माण में ब्रिटेन की क्षमताएं प्रभावित होंगी। इसके बाद नेक्सपीरिया ने कहा कि निर्णय से उन्हें धक्का लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें