UK Election: आम चुनाव में ऋषि सुनक की अग्निपरीक्षा; ब्रिटेन में कैसे होता है चुनाव, मुकाबला किसके बीच? जानें
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवेंद्र तिवारी
Updated Thu, 04 Jul 2024 11:41 AM IST
सार
UK Election: 4 जुलाई 2024 को ब्रिटेन में लोग स्थानीय समयानुसार सुबह सात बजे से रात 10 बजे तक वोट करेंगे। ये चुनाव ब्रिटेन के सभी हिस्सों इंग्लैंड, उत्तरी आयरलैंड, स्कॉटलैंड और वेल्स में होंगे। यहां मुख्य मुकाबला ऋषि सुनक की कंजर्वेटिव और मुख्य विपक्षी नेता कीर स्टार्मर की लेबर पार्टी के बीच है।
ब्रिटेन चुनाव 2024
- फोटो : AMAR UJALA
ब्रिटेन में आज आम चुनाव का दिन है। यहां 4 जुलाई को स्थानीय समयानुसार सुबह सात बजे (भारतीय समयानुसार सुबह 11:30 बजे) से वोटिंग शुरू हो गई है। इन चुनावों में प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की कंजर्वेटिव पार्टी और विपक्षी लेबर पार्टी के बीच मुख्य टक्कर होने की उम्मीद है। चुनाव से पहले हुए सर्वेक्षणों में लेबर पार्टी को बहुमत मिलने का दावा किया जा रहा है। ब्रिटेन के आम चुनाव में किन बड़े चेहरों पर पूरी दुनिया की निगाहें होंगी। आइये समझतें हैं देश की पूरी चुनाव प्रक्रिया को...
ब्रिटेन चुनाव 2024
- फोटो : AMAR UJALA
ब्रिटेन में आज आम चुनाव का दिन है। यहां 4 जुलाई को स्थानीय समयानुसार सुबह सात बजे (भारतीय समयानुसार सुबह 11:30 बजे) से वोटिंग शुरू हो गई है। इन चुनावों में प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की कंजर्वेटिव पार्टी और विपक्षी लेबर पार्टी के बीच मुख्य टक्कर होने की उम्मीद है। चुनाव से पहले हुए सर्वेक्षणों में लेबर पार्टी को बहुमत मिलने का दावा किया जा रहा है। ब्रिटेन के आम चुनाव में किन बड़े चेहरों पर पूरी दुनिया की निगाहें होंगी। आइये समझतें हैं देश की पूरी चुनाव प्रक्रिया को...
ब्रिटेन चुनाव 2024
- फोटो : AMAR UJALA
ब्रिटेन में मतदान कब है?
यूनाईटेड किंगडम (यूके) का आम चुनाव 4 जुलाई 2024 को है। 6.7 करोड़ की आबादी वाले देश में मतदान केंद्रों में लोग स्थानीय समयानुसार सुबह सात बजे से रात 10 बजे तक मतदान कर सकेंगे। ये चुनाव यूनाइटेड किंगडम के सभी हिस्सों इंग्लैंड, उत्तरी आयरलैंड, स्कॉटलैंड और वेल्स शामिल में होंगे। 2024 के आम चुनाव में नामांकन की अंतिम तिथि शुक्रवार 7 जून 2024 थी। चुनाव में उतरे उम्मीदवारों ने मतदान के दिन से पहले के छह सप्ताह तक अपनी पार्टियों के लिए प्रचार में ताकत झोंकी है।
प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने 22 मई को डाउनिंग स्ट्रीट के बाहर घोषणा की कि आम चुनाव के लिए 4 जुलाई की तारीख चुनी गई है। आठ दिन बाद 30 मई को संसद को स्थगित कर दिया गया तथा उसे भंग कर दिया गया। पहले ऐसा अनुमान लगाया जा रहा था कि ऋषि सुनक अगले चुनाव की घोषणा करने के लिए शरद ऋतु तक इंतजार करेंगे।
ब्रिटेन चुनाव 2024
- फोटो : AMAR UJALA
यूके में चुनाव कैसे होता है?
भारत में संसदीय प्रणाली की सरकार ब्रिटिश (यूके) संविधान से ली गई है। ऐसे में भारत और ब्रिटेन के चुनावों में बहुत समानताएं होती हैं। इस आम चुनाव में यूके के हर हिस्से के 18 साल और इससे अधिक उम्र के लोग अपना सांसद चुनने के लिए मतदान करेंगे। यह मतदान कुल 650 संसदीय सीटों के लिए होगा। चुना गया व्यक्ति ब्रिटिश संसद के निचले सदन हाउस ऑफ कॉमन्स में पांच साल तक निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेगा। प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र में कई उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमाते हैं। फर्स्ट पास्ट द पोस्ट सिस्टम के तहत सबसे ज्यादा वोट पाने वाला उम्मीदवार सांसद बनता है।
ब्रिटेन चुनाव 2024
- फोटो : AMAR UJALA
इस चुनाव में मुकाबला किनके बीच है?
यूके के इस चुनाव के लिए कुल 392 पार्टियां पंजीकृत हैं। हालांकि, मुख्य मुकाबला ऋषि सुनक की कंजर्वेटिव और मुख्य विपक्षी नेता कीर स्टार्मर की लेबर पार्टी के बीच है। चुनाव से पहले हुए सर्वेक्षणों ने अनुमान जताया है कि लेबर पार्टी संसद में भारी बहुमत हासिल करेगी। अगर सर्वे सही साबित होते हैं, तो कंजर्वेटिव प्रधानमंत्री ऋषि सुनक का 18 महीने का कार्यकाल समाप्त हो जाएगा और ब्रिटेन के लोग शुक्रवार की सुबह 14 साल में पहली बार देश की कमान संभालने वाली नई पार्टी को देखेंगे।
ब्रिटेन में पिछले 14 साल से कंजर्वेटिव का शासन है। हालांकि, ये वर्ष राजनीतिक और आर्थिक दृष्टिकोण से उथल-पुथल से भरे रहे हैं और पिछले आठ वर्षों में पांच कंजर्वेटिव प्रधानमंत्रियों ने ब्रिटेन की सत्ता संभाली है।
डेटा विश्लेषण समूह यूगॉव द्वारा किए गए सर्वेक्षण में लेबर पार्टी को 17 अंकों के अंतर से आगे दिखाया गया है। यूगॉव के सर्वे के अनुसार, 37% लोगों ने कहा है कि वे लेबर को वोट देना चाहते हैं, जबकि 20% लोगों ने कहा कि वे कंजरवेटिव पार्टी को वोट देंगे।
सर्वे में लेबर पार्टी के हाउस ऑफ कॉमन्स में 425 सीटें जीतने का अनुमान है, जो पार्टी के लिए पिछले परिणाम से 223 सीटों का बड़ा लाभ होगा। दूसरी ओर कंजर्वेटिव पार्टी को महज 108 सीटें मिलने का अनुमान है, जो 257 सीटों का बड़ा नुकसान होगा। 2019 के आम चुनाव में कंजर्वेटिव पार्टी ने 43 प्रतिशत लोकप्रिय वोट जीते और बोरिस जॉनसन के नेतृत्व में 365 सीटें हासिल कीं। वहीं जेरेमी कॉर्बिन के नेतृत्व वाली लेबर पार्टी ने 2019 में 32 प्रतिशत वोट जीते और 202 सीटें हासिल की थीं।
प्रधानमंत्री सुनक को चुनौती दे रहे कीर स्टार्मर कौन हैं?
2020 में कीर स्टार्मर को लेबर पार्टी का अध्यक्ष चुना गया था। हालांकि, स्टार्मर के अध्यक्ष बनने के ठीक बाद पार्टी को 85 वर्षों में सबसे बुरी हार का सामना करना पड़ा। उन्होंने तुरंत पार्टी को फिर से विजयी बनाने को अपना मिशन घोषित कर दिया। स्टार्मर लेबर पार्टी को ब्रिटिश राजनीति के केंद्र में वापस लाने और मतदाताओं में व्यापक अपील लाने के उनके प्रयास सफल होते दिख रहे हैं। अब सर्वे कहते हैं कि चार साल बाद 61 वर्षीय स्टार्मर ब्रिटेन के शीर्ष पद पर आसीन हो सकते हैं।