फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK: प्रधानमंत्री सुनक ने किया आम चुनाव का एलान, 4 जुलाई को मतदान; कहा- हमारी योजना से मिली आर्थिक स्थिरता

Thu, 23 May 2024 12:10 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

सुनक ने विपक्षी लेबर पार्टी पर निशाना साधा और कहा कि 'लेबर पार्टी देश की अर्थव्यवस्था को खतरे में डाल देगी। वहीं कंजरवेटिव पार्टी देश के भविष्य को बचाने की कोशिश कर रही है।'
विज्ञापन
ऋषि सुनक - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने ब्रिटेन के आम चुनाव की तारीख का एलान कर दिया है। एलान के मुताबिक ब्रिटेन में 4 जुलाई को आम चुनाव होंगे। इस दौरान ऋषि सुनक ने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि 'आर्थिक स्थिरता बहुत मुश्किल से मिली है और यह सिर्फ शुरुआत है। सवाल ये है कि आप कैसे इस पर विश्वास दिखाते हैं और इस नींव को अपने, अपने परिवार और देश के एक सुरक्षित भविष्य में बदलते हैं।' 4 जुलाई को आम चुनाव का एलान पीएम ऋषि सुनक ने कैबिनेट बैठक के बाद किया। दरअसल ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने बुधवार को कैबिनेट की बैठक बुलाई थी, जिसके बाद से ही कयास लग रहे थे कि सुनक आम चुनाव जुलाई में कराने का एलान कर सकते हैं और अब ये कयास सही साबित हुए हैं। 
विज्ञापन


सुनक ने कहा, हमारी अर्थव्यवस्था फ्रांस, जर्मनी और अमेरिका से ज्यादा तेजी से आगे बढ़ रही है। सुबह हमें यह स्वागत योग्य खबर मिली कि महंगाई सामान्य हो गई है। यह इस इस बात का संकेत है कि हमारी योजना और हमारी प्राथमिकताएं काम कर रही हैं। यह कड़ी मेहनत से हासिल की गई आर्थिक स्थिरता केवल शुरूआत है और इसीलिए मैंने चुनाव की घोषणा की है। उन्होंने कहा, जो योजनाएं हमने तैयार की हैं, वह एक सुरक्षित भविष्य प्रदान करेंगी। 




कैबिनेट बैठक पर लगी थी निगाहें
कैबिनेट बैठक की खबर के बाद जल्द आम चुनाव की चर्चा चल रही थी, लेकिन हाल ही में ब्रिटिश संसद में पीएम सुनक ने कहा था कि इस साल की दूसरी छमाही में आम चुनाव होंगे। संसद में सुनक ने ब्रिटिश अर्थव्यवस्था के लिए कुछ अच्छी खबरें भी दीं, जिनमें महंगाई दर कम होकर 2.3 फीसदी रहने का एलान भी शामिल है। यह बीते तीन वर्षों में सबसे कम है। सुनक ने विपक्षी लेबर पार्टी पर निशाना साधा और कहा कि 'लेबर पार्टी देश की अर्थव्यवस्था को खतरे में डाल देगी। वहीं कंजरवेटिव पार्टी देश के भविष्य को बचाने की कोशिश कर रही है।'
विज्ञापन


प्रधानमंत्री सुनक जल्द ही किंग चार्ल्स से इस संबंध में मुलाकात करने जा सकते हैं। जिसके बाद संसद को भंग किया जा सकता है। चुनाव पूर्व अनुमानों में फिलहाल विपक्षी लेबर पार्टी मजबूत स्थिति में है और कंजरवेटिव पार्टी की हालत खराब बताई जा रही है। वहीं चुनाव एलान पर लेबर पार्टी ने कहा है कि वह चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें