फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Britain: 'ब्रिटेन के साथ भारत की गहरी दोस्ती का लाभ उठाएं प्रधानमंत्री सुनक', पूर्व डिप्टी पीएम ने दिया सुझाव

Sat, 24 Jun 2023 06:17 PM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के करीबी सहयोगी और पूर्व उप प्रधानमंत्री डोमिनिक राब ने पीएम सुनक से भारत के साथ नए व्यापार और रक्षा सौदे करने का आग्रह किया।
विज्ञापन
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक - फोटो : फेसबुक/ऋषि सुनक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के करीबी सहयोगी और पूर्व उप प्रधानमंत्री डोमिनिक राब ने पीएम सुनक से भारत के साथ नए व्यापार और रक्षा सौदे करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इस समय ब्रिटेन को भारत के साथ गहरी दोस्ती का लाभ उठाना चाहिए। राब का मानना है कि ब्रिटेन के पहले भारतीय प्रधानमंत्री के साथ द्विपक्षीय संबंधों में भारत से बहुत कुछ हासिल किया जा सकता है।

विज्ञापन


डोमिनिक राब ने पिछले महीने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। उनपर बुरे बर्ताव करने के आरोप लगाए गए थे। जानकारी के अनुसार, न्याय मंत्रालय और व्हाइटहॉल के अन्य विभागों में राब पर डराने धमकाने का आरोप लगा था, जिसके बाद उन्होंने न्याय सचिव और उप प्रधानमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया। वरिष्ठ कंजर्वेटिव सांसद राब पर लोगों के साथ बुरा व्यवहार करने का आरोप था। इसे लेकर कई बार शिकायत भी की गई थी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, राब लोगों को इतना डराते धमकाते थे कि सामने वाला व्यक्ति रो जाता था।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, राब ने कहा कि पूर्व प्रधान मंत्री बोरिस जॉनसन के समय जो समझौता होने की उम्मीद थी वह अटक गई। सुनक भारतीय मूल के ब्रिटिश प्रधानमंत्री हैं जिसका वह फायदा उठा सकते हैं। उन्होंने कहा व्यवसाय की दौड़ में ब्रिटेन फ्रांस से पिछड़ सकता है।
विज्ञापन


उन्होंने सुझाव दिया कि भारत की रूसी हथियारों पर निर्भरता को कम करने के लिए ब्रिटेन को कदम उठाने चाहिए। उन्होंने बताया कि भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। वहीं 30 वर्षों के भीतर यूरो क्षेत्र से आगे निकलने की भविष्यवाणी की गई है, इसलिए व्यापार के अवसर बहुत अधिक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें