फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Britain: शाही परिवार की आधिकारिक वेबसाइट पर साइबर हमला, रूसी हैकर्स समूह ने ली जिम्मेदारी

Sun, 01 Oct 2023 07:36 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

रूसी हैकर समूह 'किलनेट' ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। यह समूह यूक्रेन का समर्थन करने वाले देशों, खास तौर पर नाटो देशों के खिलाफ साइबर अभियानों के लिए जाना जाता है। 
विज्ञापन
Hackers
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रिटेन के शाही परिवार की आधिकारिक वेबसाइट पर साइबर हमला हुआ है। वेबसाइट के करीब डेढ़ घंटे तक डाउन रहने के बाद में रूसी हैकरों ने इसकी जिम्मेदारी ली है। हालांकि, वेबसाइट, सिस्टम, या सामग्री तक पहुंच हासिल नहीं की गई है। 

विज्ञापन

रूसी हैकर समूह 'किलनेट' ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। यह समूह यूक्रेन का समर्थन करने वाले देशों, खास तौर पर नाटो देशों के खिलाफ साइबर अभियानों के लिए जाना जाता है। 

शाही परिवार की वेबसाइट दोपहर तक फिर से चालू हो गई। हालांकि, बकिंघम पैलेस ने साइबर हमले पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। द टेलीग्राफ ने अपनी खबर में कहा, 'किलनेट के हमलों में उन वेबसाइट्स को कोई बड़ा नुकसान नहीं होता है, जिन्हें वे निशाना बनाते हैं। हालांकि, इससे कई घंटा या यहां तक कि दिनों तक रुकावट हो सकती है। किलनेट ने रविवार को सुबह 10.23 बजे टेलीग्राम पर सफल साइबर हमले के बारे में पोस्ट की।' 
विज्ञापन

इससे पहले अखबार ने खबर दी थी कि अंतरराष्ट्रीय साइबर अपराधी मई में किंग चार्ल्स के राज्याभिषेक के दौरान समारोह को प्रसारित करने से रोकने के लिए लाइव प्रसारण को निशाना बना सकते हैं। विशेषज्ञों ने तब चेतावनी दी थी कि प्रसारण को बाधित करने के लिए रूस और ईरान स्थित हैकर्स साइबर हमला करने में सबसे सक्षम माने जाते हैं। साल 2011 में प्रिंस विलियम और केट मिडलटन की शाही शादी को बाधित करने की हैकर्स की साजिश को मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने नाकाम कर दिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें