फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजय माल्या की लग्जरी याट की होगी बिक्री, ब्रिटिश कोर्ट ने दिया आदेश

Tue, 28 Jan 2020 01:04 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विजय माल्या
विज्ञापन

भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या को सोमवार को ब्रिटेन की एक कोर्ट से तगड़ा झटका लगा। कोर्ट ने माल्या की कंपनी फोर्स इंडिया लिमिटेड के मालिकाना हक वाली लग्जरी याट की बिक्री का आदेश दिया है। इससे मिलने वाली राशि कतर नेशनल बैंक को दी जाएगी।  

विज्ञापन


कोर्ट की कार्यवाही के दौरान बैंक ने दावा किया कि माल्या का बेटा सिद्धार्थ इस याट का मालिक है। हालांकि बैंक ने कहा कि याट पर मालिकाना हक की बजाए उसका पूरा ध्यान अपने बकाया कर्ज की वसूली पर है। माल्या पर कतर बैंक का करीब छह यूरो मिलियन (47.27 करोड़ रुपये) का बकाया है।

जस्टिस निगेल टीयरे ने अपने फैसले में कहा कि कर्ज लेते वक्त माल्या ने निजी गारंटी दी थी। फैसले में यह भी कहा गया है कि याट फोर्स इंडिया के मालिक के तौर पर सूचीबद्ध प्रतिवादी इस महीने की शुरुआत में निर्धारित सुनवाई के दौरान भी पेश नहीं हुआ था।
विज्ञापन


इंग्लैंड के दक्षिण तटीय पर स्थित साउथहैंपटन में निगरानी में रखी गई है। कोर्ट ने नौवहनविभाग मार्शल पॉल फारेन को याट की बिक्री की प्रक्रिया के लिए नियुक्त किया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें