फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका में विश्वविद्यालय परिसर की झील से बरामद हुआ भारतीय मूल की छात्रा का शव

Tue, 28 Jan 2020 12:42 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

अमेरिकी प्रांत इंडियाना में स्थित एक शीर्ष विश्वविद्यालय के परिसर से 21 वर्षीय भारतीय मूल की एक छात्रा का शव बरामद किया गया है। सीबीएस मीनेसोटा की खबर के मुताबिक एनरोज जेरी नोट्रे डेम विश्वविद्यालय की छात्रा थी। वह एक पारंगत संगीतकार भी थी। वह 21 जनवरी से लापता थी।

विज्ञापन


जेरी के रिश्तेदार केरल में रहते हैं। अधिकारियों ने उसके खतरे में होने को मानते हुए  गुरुवार को एक चेतावनी जारी की थी।

विश्वविद्यालय के मीडिया संबंध कार्यालय, नोट्रे डेम न्यूज ने एक बयान में कहा, जेरी मंगलवार शाम से लापता थी और नोट्रे डेम पुलिस ने उसका पता लगाने के लिए कई सुरागों पर काम किया था। 

जन सुरक्षा कर्मियों ने परिसर में स्थित झील में शुक्रवार को उसका शव पाया। जेरी इस साल स्नातक का पाठ्यक्रम पूरा करने वाली थी और वह दंत चिकित्सा में अध्ययन करना चाहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय खबरों के मुताबिक झील में दुर्घटनावश गिरने के चलते जेरी की मौत हुई होगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें