फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंदन: ब्रिटेन के खुफिया प्रमुख मूर ने बताए चार बड़े खतरे, चीन, रूस, ईरान और आतंकवाद का लिया नाम

Tue, 30 Nov 2021 07:54 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, लंदन, London

सार

रिचर्ड मूर ने कहा कि चीन दूसरे देशों को कर्ज के जाल में फंसा कर और डाटा एक्सपोजर के जरिए उनकी संप्रभुता व लोकतंत्र को तबाह कर रहा है।
विज्ञापन
UK MI6 chief Richard Moore - फोटो : bbc
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रिटेन के खुफिया प्रमख रिचर्ड मूर ने विश्व के समक्ष मौजूदा खतरों व चुनौतियों को लेकर मंगलवार को बड़ी बात कह दी। मूर ने अपने दुर्लभ भाषण में कहा कि आज के इस नाटकीय बदलाव के युग में चार बड़े सुरक्षा खतरे हैं। ये खतरे हैं- चीन, रूस, ईरान और अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद। 

विज्ञापन


ब्रिटेन की दूसरे देशों पर खुफिया नजर रखने वाली खुफिया सेवा MI6 के प्रमुख हैं। इसे गुप्त नाम 'सी' भी पहचाना जाता है। यह जेम्स बांड की फिल्मों से लिया गया है। 

मूर के अनुसार चीन इस तरह है खतरा 
रिचर्ड मूर ने कहा कि चीन दूसरे देशों को कर्ज के जाल में फंसा कर और डाटा एक्सपोजर के जरिए उनकी संप्रभुता व लोकतंत्र को तबाह कर रहा है। पिछले साल MI6 का प्रभार संभालने के बाद अपने पहले सार्वजनिक भाषण में मूर ने कहा कि खतरों का स्वरूप बदल रहा है। इसके लिए अधिक से अधिक खुलेपन की आवश्यकता है। इसी कारण उन्हें लंदन स्थित इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर स्ट्रैटेजिक स्टडीज (IISS) में 'ह्यूमन इंटेलिजेंस इन ए डिजिटल एज' विषय पर यह अनूठा भाषण देने आना पड़ा। 
विज्ञापन


मूर ने कहा कि रूस, चीन और ईरान लंबे समय से तीन बड़े खतरे रहे हैं, अब चौथा बड़ा खतरा अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद है। उन्होंने कहा कि रूस, ईरान और चीन से खतरे का विस्तार से जिक्र किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें