फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिटेन: वित्तमंत्री ऋषि सुनाक ने कहा- बचपन में मेरे साथ भी हुआ नस्लीय भेदभाव

Mon, 15 Jun 2020 11:38 AM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
विज्ञापन
ब्रिटेन के वित्तमंत्री ऋषि सुनाक (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

अमेरिका में अश्वेत व्यक्ति जॉर्ज फ्लॉयड की पुलिस हिरासत में मौत के बाद से दुनियाभर में नस्लीय भेदभाव के मुद्दे पर आवाजें सुनाई दे रही हैं। इसी बीच ब्रिटेन के वित्त मंत्री ऋषि सुनाक ने रविवार को खुलासा किया कि एक बच्चे के तौर पर उन्हें भी नस्लीय भेदभाव का सामना करना पड़ा है। उन्होंने कहा कि तब और बुरा लगता था जब छोटे भाई-बहनों के सामने इस तरह का बर्ताव होता था। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि देश अब काफी तरक्की कर चुका है। बता दें कि सुनाक भारतीय मूल के हैं।  

विज्ञापन

लंदन में शनिवार को नस्लीय भेदभाव के खिलाफ विरोध प्रदर्शन और हिंसा हुई थी। सुनाक इन्हीं विरोध प्रदर्शनों पर टिप्पणी कर रहे थे। स्काई न्यूज से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि यह (नस्लीय भेदभाव) ऐसी चीज है जो अपने आप हो रही हैं। मगर ये काफी तकलीफदेह है। छोटे भाई-बहनों के सामने बहुत ज्यादा बुरा लगता था। मैं उन्हें भी इससे बचाना चाहता था।


चुभते थे वो शब्द
बोरिस जॉनसन की सरकार में सुनाक की गिनती सबसे काबिल मंत्रियों में होती है। उन्होंने नस्लीय मामलों पर कहा, 'सिर्फ कुछ शब्द ही कहे जाते थे लेकिन वो जितने चुभते थे, उतनी कोई चीज नहीं चुभ सकती। वो शब्द आपके कलेजे को छलनी कर देते हैं। सुनाक ने कहा कि लंदन में शनिवार को जिस तरह के हिंसक प्रदर्शन देखे गए, वो हैरान करने वाले और घृणित थे। इसके लिए जो भी दोषी हैं उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।'
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-ब्रिटेन: नौकरियां बचाने को आगे आए ऋषि सुनक, प्रभावित कर्मचारियों को देंगे वेतन

सहनशील देश है ब्रिटेन
एक सवाल के जवाब में सुनाक ने कहा कि ब्रिटेन हमेशा से खुला, सहिष्णु और सहनशील देश रहा है। हमने शनिवार को जो देखा वो हकीकत बयां नहीं करता। एक अल्पसंख्यक समूह होता है जो हमेशा यह मानकर चलता है कि उनके साथ नस्लभेदी रवैया अपनाया जा रहा है। मगर मैं अपने देश की ऐसी छवि पेश नहीं करना चाहता।
विज्ञापन


ब्रिटेन ने की काफी तरक्की
वित्त मंत्री ने कहा कि मुझे लगता है जब मेरे दादा यहां आए थे तब से अब तक इस देश और समाज ने काफी तरक्की की है। ब्रिटेन में सोमवार से कुछ शर्तों के साथ गैर-जरूरी चीजों की दुकान और बाजार को खोला जा रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें