फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK: हवाई अड्डों पर तरल पदार्थ- इलेक्ट्रॉनिक सामान से जुड़े सुरक्षा नियमों में होगा बदलाव, सुनक सरकार का एलान

Thu, 15 Dec 2022 05:32 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

परिवहन विभाग (डीएफटी) ने कहा कि इस सप्ताह यूके की संसद में पेश किए जा रहे नए कानून का उद्देश्य हवाई अड्डों पर सुरक्षा मानकों को और बेहतर बनाना है। इसके साथ ही स्क्रीनिंग में नई तकनीकी का उपयोग करके प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करना है।
 
विज्ञापन
लंदन सिटी एयरपोर्ट - फोटो : dailymail
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जल्दी ही यूनाइटेड किंगडम में हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों को कैरी-ऑन सामान में तरल पदार्थ और लैपटॉप के लिए सुरक्षा नियमों में ढील दी जाएगी। गुरुवार को यूके सरकार ने इसका एलान किया है। सरकार ने कहा कि वह जून 2024 से कैरी ऑन सामान में तरल पदार्थ की सीमा में भी ढील दी जा सकती है। सरकार के मुताबिक, यूनाइटेड किंगडम के सभी प्रमुख हवाई अड्डों पर नई सुरक्षा तकनीक स्थापित करने के लिए जून 2024 की समय सीमा निर्धारित की गई है। जिससे कि कैरी ऑन सामान में तरल पदार्थ और लैपटॉप को स्कैन किया जा सके। 

विज्ञापन


 अभी क्या हैं नियम?
वर्तमान में जारी नियमों के मुताबिक, यूके में यात्रियों को केवल 100 मिलीलीटर तक तरल पदार्थ ले जाने की अनुमति है। इस तरल पदार्थ को एक पारदर्शी प्लास्टिक बैग में रखकर स्कैन किया जाता हैं। इसके अलावा, लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को भी अलग से स्कैन किया जाता है। इस कारण कई बार एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच  के लिए लोगों की लंबी लाइनें भी लग जाती हैं। आतंकवादी खतरे और विमानों में तरल विस्फोटक ले जाने की आशंकाओं को देखते हुए वर्तमान में लागू नियम 2006  प्रभावी हुए थे।  

परिवहन विभाग (डीएफटी) ने कहा कि इस सप्ताह यूके की संसद में पेश किए जा रहे नए कानून का उद्देश्य हवाई अड्डों पर सुरक्षा मानकों को और बेहतर बनाना है। इसके साथ ही स्क्रीनिंग में नई तकनीकी का उपयोग करके प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करना है।
विज्ञापन


ब्रिटेन के परिवहन सचिव मार्क हार्पर ने कहा कि मैं सुरक्षा बढ़ाने के साथ-साथ हवाई अड्डों पर केबिन बैग नियमों को सुव्यवस्थित कर रहा हूं। 2024 तक, यूके के प्रमुख हवाई अड्डों में नवीनतम सुरक्षा तकनीक स्थापित होगी। इसमें सुरक्षा जांच के लिए लाइन में लगने वाले समय को कम करना, संभावित खतरों का पता लगाना शामिल हैं। इस प्रक्रिया को पूरी तरह लागू होने में कम से कम दो साल लगेंगे, तब तक, यात्रियों को मौजूदा नियमों का पालन करना जारी रखना चाहिए। 

 डीएफटी ने कहा कि इससे न केवल यात्रियों को अधिक सुविधा होगी, बल्कि उनकी सुरक्षा भी बढ़ेगी। जैसे ही नियम में बदलाव हो जाएगा। उसी के साथ 100 मिलीलीटर तक तरल पदार्थ ले जाने की सीमा को भी हटाते हुए इसे 2 लीटर तक बढ़ा दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें