फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूएई में सोशल मीडिया पर इस्लामोफोबिक पोस्ट करने पर तीन भारतीयों की गई नौकरी

Sun, 03 May 2020 02:29 PM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अबु धाबी
विज्ञापन
सोशल मीडिया - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

संयुक्त अरब अमीरात में तीन और भारतीयों को नौकरी से निकाल या निलंबित कर दिया है क्योंकि उन्होंने सोशल मीडिया पर इस्लामोफोबिक पोस्ट साझा किए थे। ऐसा तब हुआ है जब खाड़ी देश में मौजूद भारतीय राजदूत ने कुछ दिन पहले ही प्रवासियों को ऑनलाइन किसी भी तरह के उत्तेजक पोस्ट साझा करने से मना किया था।

विज्ञापन

शेफ रोहित रावत, स्टोरकीपर सचिन किन्निगोली और नकदी संरक्षक को उनके नियोक्ताओं (इंप्लॉयर) ने निकाल दिया है। नकदी संरक्षक की पहचान उजागर नहीं की गई है। इससे पहले लगभग आधा दर्जन भारतीयों को सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट की वजह से इसी तरह की कार्रवाई का सामना करना पड़ा है।


गल्फ न्यूज ने शविवार को लिखा कि ऐसा लगता है कि भारतीय मिशन की चेतावनी को अनुसना कर दिया गया। इसी कारण सोशल मीडिया पर इस्लामोफोबिक को लेकर टिप्पणी करके कार्रवाई का सामना करने वाले भारतीय प्रवासियों की सूची लंबी होती जा रही है। 20 अप्रैल को यूएई में भारतीय राजदूत पवन कपूर ने भारतीय प्रवासियों को इस तरह के व्यवहार के खिलाफ सख्त चेतावनी दी थी।
विज्ञापन


कपूर ने एक ट्वीट में कहा था, 'भारत और यूएई हर आधार पर गैर-भेदभाव के मूल्यों को साझा करते हैं। भेदभाव हमारे नैतिक ताने-बाने और कानून के नियम के खिलाफ है। यूएई में भारतीय नागरिकों को हमेशा यह बात याद रखनी चाहिए।' सप्ताहांत में नियोक्ताओं ने तीन और लोगों को निकाल दिया या निलंबित किया है। ऐसा तब हुआ जब उनकी सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणी को यूजर्स उनके नियोक्ता के सामने लेकर आए।

अजादिया समूह के प्रवक्ता ने इस बात की पुष्टि की है कि रोहित को निलंबित कर दिया गया है और वह अनुशासनिक जांच का सामना कर रहे हैं। शारजाह स्थित न्यूमिक्स ऑटोमेशन ने कहा है कि उन्होंने अपने स्टोरकीपर किन्नीगोली को अगले नोटिस तक निलंबित कर दिया है। वहीं दुबई स्थित ट्रांसगार्ड समूह का कहना है कि उन्होंने फेसबुक पर इस्लाम विरोधी संदेश लिखने के कारण अपने एक कर्मचारी को निकाल दिया है। यह फेसबुक अकाउंट विशाल ठाकुर के नाम पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें