फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुबई: हूती विद्रोहियों ने अबूधाबी पर फिर दागी दो बैलेस्टिक मिसाइलें, यूएई ने मार गिराईं

सार

संयुक्त अरब अमीरात के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि हूती विद्रोहियों के एक समूह ने उसकी राजधानी की ओर ये मिसाइलें दागी थीं। इससे कुछ दिन पहले अबूधाबी एयरपोर्ट पर भी ड्रोन से मिसाइल हमला किया गया था। इसमें दो भारतीयों समेत तीन की मौत हो गई थी। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और हूती विद्रोहियों के बीच घमासान बढ़ता जा रहा है। सोमवार को यमन में सक्रिय इन विद्रोहियों ने यूएई पर दो बैलेस्टिक मिसाइलें दागीं। हालांकि यूएई की सेना ने कामयाबी के साथ इन्हें मार गिराया।

विज्ञापन


संयुक्त अरब अमीरात के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि हूती विद्रोहियों के एक समूह ने उसकी राजधानी की ओर ये मिसाइलें दागी थीं। इससे कुछ दिन पहले अबूधाबी एयरपोर्ट पर भी ड्रोन से मिसाइल हमला किया गया था। इसमें दो भारतीयों समेत तीन की मौत हो गई थी। दोनों मिसाइलों को तबाह कर दिए जाने के कारण ताजा हमले में कोई हताहत नहीं हुआ। तबाह मिसाइलों के अवशेष अबूधाबी के विभिन्न इलाकों में गिरे।

यूएई के रक्षा मंत्रालय ने ट्वीट कर बताया कि सोमवार को देश की ओर आतंकवादी समूह द्वारा दागी गई दो बैलिस्टिक मिसाइलों को रोककर नष्ट कर दिया गया। आधिकारिक डब्ल्यूएएम समाचार एजेंसी ने बताया कि मंत्रालय ने एक बयान में यह भी कहा कि यूएई किसी भी खतरे से निपटने के लिए तैयार है। देश को सभी हमलों से बचाने के लिए सभी आवश्यक उपाय किए जाएंगे। मंत्रालय ने जनता से केवल देश में आधिकारिक समाचार स्रोतों की जानकारी पर भरोसा करने का भी आह्वान किया, ताकि भ्रामक जानकारी से बचा जा सके। 
विज्ञापन


इससे पूर्व 17 जनवरी की सुबह हूती विद्रोहियों ने अबू धाबी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मुसाफ्फा आईसीएडी 3 क्षेत्र और नए निर्माण क्षेत्र को निशाना बनाया था। इन हमलों के कारण तीन पेट्रोलियम टैंकरों में विस्फोट हुआ था। हमलों में दो भारतीयों और एक पाकिस्तानी नागरिक की मौत हो गई थी और छह अन्य नागरिक घायल हो गए। 

इस हमले के कुछ दिनों बाद संयुक्त अरब अमीरात सरकार ने खाड़ी देश में निजी ड्रोन और हल्के खेल विमानों की उड़ानों पर एक महीने के लिए प्रतिबंध लगा दिया है। यूएई यमन में सऊदी के नेतृत्व वाले गठबंधन का हिस्सा है, जो हूती विद्रोहियों से लड़ रहा है। ताजा हमलों से तेल निर्यातक क्षेत्रों में नए सिरे से तनाव फैल गया है। 

गत शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने अबूधाबी एयरपोर्ट पर किए गए हमलों को घृणित कृत्य बताते हुए कड़ी निंदा की थी। 15 देशों के इस संगठन ने हमले में मारे गए भारतीय व पाकिस्तानी नागरिकों के परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें