फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुफिया दस्तावेज : रूसी अफसरों ने यूएई के साथ नए रिश्ते बनाए, अरब देश ने आरोप को कहा-झूठा

Wed, 12 Apr 2023 06:31 AM IST
वीरेंद्र शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

अरब देश ने इस आरोप को झूठा बता कर खारिज किया है। यूएई का कहना है कि उसने रूस की खुफिया एजेंसी के साथ अपने रिश्ते गहरे नहीं किए हैं, लेकिन अमेरिका की चिंता बढ़ गई है।
 
विज्ञापन
यूएई का झंडा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कथित रूप से लीक कुछ अमेरिकी खुफिया दस्तावेजों में पता चला है कि रूस के खुफिया अधिकारियों ने तेल समृद्ध यूएई को अमेरिका व ब्रिटेन की खुफिया एजेंसियों के खिलाफ काम करने के लिए राजी कर लिया था। हालांकि, इन दस्तावेजों पर टिप्पणी करने से अमेरिकी अधिकारियों ने इन्कार कर दिया है।

विज्ञापन


वहीं, अरब देश ने इस आरोप को झूठा बता कर खारिज किया है। यूएई का कहना है कि उसने रूस की खुफिया एजेंसी के साथ अपने रिश्ते गहरे नहीं किए हैं, लेकिन अमेरिका की चिंता इसलिए बढ़ गई है, क्योंकि रूस और रूसियों पर यूक्रेन हमले को लेकर लगाए गए प्रतिबंधों को यूएई नाकाम करने की कोशिश कर रहा है। दस्तावेज में ‘रूस/यूएई : खुफिया रिश्ते गहरे’ नामक नौ मार्च के एक शोध का हवाला दिया गया है।  अमेरिकी अधिकारियों ने दस्तावेज की प्रमाणिकता की पुष्टि से इन्कार किया है। हालांकि, यह उन दस्तावेजों की तरह लगता है, जो हाल में लीक हुए हैं। 

राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा
अमेरिकी रक्षा मंत्रालय (पेंटागन) से लीक गुप्त दस्तावेजों का मामला अब बाइडन प्रशासन के गले की फांस बनता जा रहा है। पेंटागन ने माना है कि इन दस्तावेजों का लीक होना अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा पैदा करता है। बता दें कि कुछ दिन पहले ही पेंटागन ने कहा था कि यूक्रेन युद्ध से जुड़े उसके कई दस्तावेज लीक हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें