फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेरर फंडिंग की वजह से उपजा कतर संकट: यूएई

Thu, 08 Jun 2017 03:22 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
विज्ञापन
टेरर फंडिंग की वजह से उपजा कतर संकट: यूएई - फोटो : रायटर
विज्ञापन
संयुक्त अरब अमीरात के मंत्री ने कतर संकट के लिए टेरर फंडिंग को जिम्मेदार बताया है। यूएई के विदेश मामलों के राज्यमंत्री अनवर गर्गश ने में साफ तौर पर कहा कि अगर कतर आतंकियों को फंडिंग नहीं करता, तो ऐसे कदम उठाने की जरूरत नहीं पड़ती। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय समाचार एजेंसी से इंटरव्यू में ये बातें कहीं।
विज्ञापन


यूएई के विदेश मामलों के राज्यमंत्री अनवर ने कहा कि मिडिल ईस्ट में आए राजनयिक संकट की पूरी वजह कतर का पड़ोसी देशों के विद्रोहियों का साथ देना और आतंकियों को फंडिंग करना है। इसकी वजह से सउदी अरब, इजिप्ट, संयुक्त अरब अमीरात और बहरीन ने कतर के साथ अपने सभी राजनयिक संबंध खत्म कर दिए हैं।

गुलामी वाले श्रम कानूनों के लिए बदनाम है कतर, दुनियाभर के आतंकी समूहों को पनाह देने का आरोप

यही नहीं, कई देशों की एयरलाइनों ने सरकार के निर्देशों पर चलते हुए कतर की उड़ानें तक बंद कर दी है। अपने साथी पड़ोसी देशों द्वारा उठाए गए कदमों से कतर परेशान हो चुका है और वो मामले को जल्द सुलझाने की कोशिश कर रहा है। 
विज्ञापन


अरब देशों ने छोड़ा साथ तो कतर के पड़ने लगे खाने-पीने के लाले

भारत से कतर जाना मुश्किल, पाकिस्तान-ईरान के रास्ते जा रही है फ्लाइट्स

जिन देशों ने कतर से संबंध तोड़े हैं, उनका आरोप है कि कतर मिडिल ईस्ट के अरब देशों के प्रतिद्वंदी ईरान के करीब है और ईरान को सहयोग करता है। साथ ही वो विद्रोही गुटों को मिडिल की मौजूदा सरकारों के खिलाफ युद्ध के लिए फंडिंग करता है। 

रूसी हैकरों के चंगुल में फंसकर चार देशों की दुश्मनी मोल ले बैठा कतर
कतर विवाद में कूदे ट्रंप, बोले- सऊदी की यात्रा सफल, अब होकर रहेगा आतंकवाद का खात्मा
यूएई के विदेश मामलों के राज्यमंत्री अनवर ने कहा कि बाकी आरोप भी सही हैं। पर सभी देशों द्वारा कतर पर प्रतिबंध की सबसे बड़ी वजह उसका आतंकियों को फंडिंग है। मिश्र ने कतर से संबंध तोड़ते हुए कहा कि वो मिश्र में प्रतिबंधित संगठन मुस्लिम ब्रदरहुड को समर्थन करता है। वहीं, सीरिया के खिलाफ वो ईरान के सहयोग से विद्रोहियों को मदद पहुंचा रहा है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें