अमेरिका के कैलिफोर्निया में भारतीय छात्र को गोली मारने की घटना सामने आई है। अभी तक ये साफ नहीं पाया है कि वारदात हेट क्राइम से जुड़ी है या नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी में एमएस करने वाले मुबीन अहमद को गोली मारी गई है।
ये घटना 4 जून की शाम 6 बजे हुई थी, जिसके बाद अगले दिन 5 जून को मुबीन के परिजनों को तेलंगाना में जानकारी दी गई। मुबीन के पिता ने कहा ने उनके बेटे की हालत गंभीर है और वो आईसीयू में दाखिल है। उन्होंने कहा कि हमने बेटे से मिलने के लिए जल्द वीजा की मांग की है।
पिता ने बताया कि उनका बेटा साल 2015 से कैलिफोर्निया में रह रहा है और वहां एक स्टोर में पार्ट टाइम जॉब कर रहा था। एमबीटी नेता अमजेदुल्लाह खान ने कहा कि इस मामले में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और एनआरआई मामलों के मंत्री केटी रामा राव को मुबीन की मदद के लिए पत्र लिखा गया है।