फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुखद: यूएई की सामाजिक कार्यकर्ता अला अल-सिद्दीक की लंदन में कार दुर्घटना में मौत

Mon, 21 Jun 2021 06:56 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

अला अल-सिद्दीक एक मानवाधिकार कार्यकर्ता थीं, उनके पिता मोहम्मद अल-सिद्दीक भी एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं, जिन्हें 2013 से अमीराती अधिकारियों ने हिरासत में रखा है।
विज्ञापन
अला अल-सिद्दीक - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संयुक्त राष्ट्र अमीरात की जानीमानी सामाजिक कार्यकर्ता और आलोचक अला अल-सिद्दीक की एक कार दुर्घटना में मौत हो गई। अला यूनाइटेड किंगडम स्थित एएलक्यूएसटी की कार्यकारी निदेशक थीं, यह एक गैर-लाभकारी संगठन है जो संयुक्त अरब अमीरात और व्यापक खाड़ी क्षेत्र में अधिक स्वतंत्रता और मानवाधिकारों की वकालत करता है।

विज्ञापन


सिद्दीक ने 2018 में अपने पूर्व पति अब्दुलरहमान उमर के साथ ब्रिटेन में शरण ली थी, जब 2011-12 के बीच सरकरा की नीतियों के खिलाफ अभियान के दौरान दोनों को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से बाहर निकाल दिया गया था।

अला सिद्दीक के पिता मोहम्मद भी संयुक्त अरब अमीरात में राजनीतिक ताकतों के खिलाफ और सरकार की नीतियों के खिलाफ अभियान चलाते थे। परिणामस्वरूप उनकी संयुक्त अरब अमीरात की नागरिकता छीन ली गई थी। वह अबू धाबी में कैद हैं, जहां वह लगभग 2012 से नजरबंद हैं।
विज्ञापन


वहीं उनके पुरानी साथी और उनके संगठन के जुड़े सदस्यों ने उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके समूह ने ट्वीट किया कि गहरे दुख के साथ, एएलक्यूएसटी ने शनिवार 19 जून 2021 को अपने प्रिय और सम्मानित कार्यकारी निदेशक अला अल-सिद्दीक की आकस्मिक मृत्यु पर शोक व्यक्त करता है।

उनकी साथी अबरार ने ट्वीट कर कहा कि अला के गुजरने की खबर दिल दहला देने वाली है। अला एक मानवाधिकार रक्षक हैं और 2013 से संयुक्त अरब अमीरात में हिरासत में लिए गए एक राजनीतिक कैदी की बेटी हैं। अला न्याय के लिए जी और मरीं। न्याय की जीत होगी।
 


अला की एक समर्थक फातिमा सैद ने ट्वीट किया कि विनाशकारी खबर, एएलक्यूएसटी की निदेशक अला अल-सिद्दीक कल नहीं रहीं। आगे लिखा कि अला ने अपना अधिकांश जीवन यूएई की जेलों से अपने पिता की रिहाई और दुनिया भर के कैदियों के अधिकारों के लिए लड़ते हुए बिताया। उसने कभी अपने पिता को मुक्त होते नहीं देखा। 

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें