फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UN: यूएई ने दक्षिणी सूडान में यूएन मिशन पर हमले की निंदा की, बताया अंतरराष्ट्रीय कानून सिद्धांतों का उल्लंघन

Sun, 09 Mar 2025 11:52 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

हमले के बारे में दक्षिण सूडान में काम कर रहे संयुक्त राष्ट्र मिशन (UNMISS) ने भी बयान जारी किया है। मिशन की ओर से जानकारी दी गई कि उनकी टीम क्षेत्र से दक्षिण सूडानी सेना के सदस्यों को निकालने का प्रयास कर रही थी। इसी दौरान उनका हेलीकॉप्टर आग की चपेट में आ गया। 
विज्ञापन
यूएन मिशन के सैनिक - फोटो : यूएन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संयुक्त अरब अमीरात ने दक्षिण सूडान में संयुक्त राष्ट्र मिशन (यूएनएमआईएसएस) से जुड़े एक हेलीकॉप्टर और दक्षिण सूडान पीपुल्स डिफेंस फोर्सेज (एसएसपीडीएफ) पर हुए हमले की कड़ी निंदा की है। यह हमला नील राज्य में हुआ जिसमें यूएन मिशन के एक सदस्य और कई सरकारी सैनिकों की मौत हो गई। इसके साथ ही चालक दल के दो सदस्य घायल हो गए।
विज्ञापन


यूएई के विदेश मंत्रालय ने जारी किया बयान
यूएई के विदेश मंत्रालय (एमओएफए) ने एक बयान जारी करते हुए इस हमले की कड़े शब्दों में निंदा की और कहा कि इस तरह से निशाना बनाना अंतरराष्ट्रीय कानूनों के सिद्धातों का उल्लंघन है। मंत्रालय ने यूएनएमआईएसएस बलों में भाग लेने वाले देशों के साथ अपनी एकजुटता व्यक्त की। साथ ही संयुक्त राष्ट्र और दक्षिण सूडान गणराज्य की सरकार के प्रति संवेदना जताई और सभी घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

इस बीच, दक्षिण सूडान के राष्ट्रपति ने शांति की अपील की और इस बात का वादा किया कि उनका देश वापस युद्ध में नहीं जाएगा। बता दें कि शुक्रवार को एक बचाव अभियान के दौरान संयुक्त राष्ट्र के हेलीकॉप्टर पर हमला हुआ था जिसमें चालक दल के एक सदस्य की मौत हो गई थी। पिछले कुछ हफ्तों से उत्तर पूर्वी नील राज्य में राष्ट्रपति साल्वा कीर और प्रथम उप राष्ट्रपति रीक मचर के सहयोगी बलो के बीच लगातार झड़पें हो रही हैं। इस हाल में राष्ट्रपति कीर और रीक मचर के बीच सत्ता की साझेदारी को लेकर होने वाला समझौता खतरे में पड़ गया है।
विज्ञापन


बचाव अभियान के दौरान हुआ हमला
उधर हमले के बारे में दक्षिण सूडान में काम कर रहे संयुक्त राष्ट्र मिशन (UNMISS) ने भी बयान जारी किया है। मिशन की ओर से जानकारी दी गई कि उनकी टीम क्षेत्र से दक्षिण सूडानी सेना के सदस्यों को निकालने का प्रयास कर रही थी। इसी दौरान उनका हेलीकॉप्टर आग की चपेट में आ गया। इस घटना में  चालक दल के एक सदस्य की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। UNMISS ने अपने एक बयान में कहा कि असफल रेस्क्यू मिशन के दौरान दक्षिण सूडानी सेना के एक जनरल और अन्य अधिकारी मारे गए। उन्होंने कहा कि यह घटना युद्ध अपराध हो सकती है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें