फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूएई का फैसला: अपने नागरिकों के लिए भारत-पाक समेत 14 देशों की यात्रा पर प्रतिबंध

Fri, 02 Jul 2021 06:36 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, दुबई

सार

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) सरकार ने शुक्रवार को कोविड-19 महामारी के प्रकोप को फैलने से रोकने के लिए एक बड़ा कदम उठाते हुए अपने नागरिकों के भारत और पाकिस्तान सहित 14 देशों की यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया।
विज्ञापन
Representative Image - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूएई के विदेश मामले और अंतरराष्ट्रीय सहयोग मंत्रालय (एमओएफएआईसी) और राष्ट्रीय आपातकालीन संकट तथा आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनसीईएमए) ने इस फैसले की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यूएई के नागरिकों के भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल, श्रीलंका, वियतनाम, नामीबिया, जाम्बिया, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य, युगांडा, सिएरा लियोन, लाइबेरिया, दक्षिण अफ्रीका और नाइजीरिया की यात्रा करने पर प्रतिबंध लगाया गया है।

विज्ञापन


यूएई की आधिकारिक समाचार एजेंसी डब्ल्यूएएम के जरिए एक बयान में कहा गया, 'इन देशों में यूएई के राजनयिक मिशन, आपातकालीन मामलों, आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल और पहले से अधिकृत व्यापार व तकनीकी प्रतिनिधियों को इससे छूट है। यहां गुरुवार को कोविड के 1675 नए मामले मिले, जबकि आठ की मौत हुई। यहां एक जुलाई को कोरोना के कुल मामले छह लाख 34 हजार 582 लाख थे और 1819 लोगों की मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें