फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दक्षिण जापान में तबाही मचाने के बाद दक्षिण कोरिया की ओर बढ़ा चक्रवाती तूफान ‘हाइशेन’

Mon, 07 Sep 2020 09:35 AM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
विज्ञापन
Typhoon - फोटो : PTI
विज्ञापन

जापान में लगभग एक हफ्ते के अंदर दूसरी बार शक्तिशाली चक्रवाती तूफान आया जिसमें कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं। लगभग पांच लाख घरों की बिजली गुल हो गई और दक्षिण जापान द्वीपों में 20 लोग इसकी चपेट में आने से घायल हो गए। यहां तबाही मचाने के बाद हाइशेन तूफान सोमवार को दक्षिण कोरिया की ओर बढ़ गया है।

विज्ञापन



तूफान गुजर जाने के बाद दक्षिण जापान में यातायात अब भी ठप पड़ा है। बुलेट ट्रेनें निलंबित हैं, सोमवार को भी दक्षिण पश्चिम जापान में आने-जाने वाली घरेलू उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी ने चेतावनी दी कि तूफान के उत्तर दिशा में बढ़ने के बावजूद तेज हवाएं चल सकती हैं और तेज बारिश आ सकती है।

सोमवार सुबह चक्रवाती तूफान ‘हाइशेन’ 144 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार के साथ दक्षिण कोरिया के दक्षिणपूर्वी तट के नजदीक पहुंच गया है। पिछले हफ्ते चक्रवाती तूफान मयस्क आया था, जिसकी चपेट में कई घर और इमारतें आई थीं। इस तूफान ने दर्जनों लोगों को घायल किया था।
विज्ञापन


मयस्क के जाने के बाद जापान के तटीय इलाकों में एक पशुधन मालवाहक जहाज डूब गया था, इस जहाज में 5,800 गायें थीं, जिन्हें न्यूजीलैंड से चीन लेकर जाया जा रहा था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें