फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहर बरपाने के बाद कम हुआ हेजिबीस तूफान का असर, साहस व तैयारी के लिए नेतृत्व की सराहना

Tue, 15 Oct 2019 10:19 PM IST
आसिम खान यूएन, हिंदी समाचार
विज्ञापन
जापान में हेजिबीस तूफान से मची तबाही का मंजर - फोटो : PTI
विज्ञापन

जापान में हेगिबिस तूफान जान-माल की भारी तबाही हुई है, ऐसे में संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने जलवायु आपदा से निपटने के प्रयासों में जापानी नेतृत्व की भूमिका की सराहना की है। महासचिव ने साथ ही इस तरह की प्राकृतिक आपदाओं से निपटने में जापान की पहले से ही की गई व्यापक तैयारियों का खास उल्लेख किया है।

विज्ञापन


विश्व मौसम संगठन ने हेजिबीस तूफान को इतना भयावह करार दिया है कि ये हाल के बहुत से वर्षों में इतना बड़ा नुकसान करने वाले तूफानों में से एक है। इस तूफान में बहुत तेज हवाएं-आंधियां, भारी रिकॉर्ड बारिश, तबाही वाली लहरें और तटीय व मैदानी क्षेत्रों में बाढ़ आती है। हेजिबीस ने शनिवार को राजधानी टोक्यो के दक्षिणी इलाके से होकर जमीनी सतह पर दस्तक दी और उत्तर की तरफ बढ़ गया।

इस तूफान ने घनी आबादी वाले इलाकों में भारी तबाही मचाई है, बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा है जिसमें कम से कम 25 लोगों की मौत भी हो गई है। समाचार लिखे जाने तक 15 लोग लापता थे। माना जाता है कि ज्यादातर लोग जमीन खिसकने और बाढ़ के पानी में बहने से हताहत हुए हैं।
विज्ञापन


मीडिया खबरों के अनुसार हजारों सैनिक, अग्निशमन कर्मचारी और अन्य आपात कर्मचारी प्रभावित इलाकों में भेजे गए हैं, जो बाढ़ में फंसे लोगों को बचाने की कोशिश करेंगे। रविवार को इस तूफान की रफ्तार कुछ धीमी पड़ गई थी और ये अब जमीनी सतह से भी हट गया है।

बिजली कंपनियां हजारों घरों में ठप हुई बिजली को बहाल करने की कोशिश में लगे हैं। हेजिबीस तूफान के आने से लगभग एक महीना पहले भी जापान में एक अन्य भीषण तूफान फक्साई ने भारी तबाही मचाई थी। उस तूफान से देश के अनेक इलाकों में बुनियादी ढांचे और संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचा था, लाखों मकान ध्वस्त हो गए थे जिनकी अभी मरम्मत होनी बाकी है।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने रविवार को जारी एक वक्तव्य में कहा कि वो हेजिबीस तूफान से जापान में हुए जान-माल के भारी नुकसान की खबरों पर बहुत दुखी हैं। यूएन प्रमुख ने हताहतों के परिवारों, जापान के नागरिकों और जापान सरकार से अपनी संवेदना व्यक्त की। साथ ही उन्होंने घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें