फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्जरी से अलग हुईं आपस में जुड़ी दो बहनें, 55 घंटे तक चला ऑपरेशन

Wed, 17 Jul 2019 01:12 PM IST
सोनू शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
पाकिस्तान की जुड़वां बहनों का ऑपरेशन - फोटो : Twitter/Great Ormond Street Hospital
विज्ञापन

पाकिस्तान में चरसद्दा की रहने वाली जुड़वां बहनें सफा और मारवा उल्ला का ऑपरेशन 55 घंटे बाद सफलतापूर्वक कर लिया गया। ऑपरेशन लंदन के ग्रेट ऑरमोंड स्ट्रीट अस्पताल में किया गया।

विज्ञापन


दरअसल ये दोनों बच्चियां जन्म से ही आपस में जुड़ी हुई थीं और इस वजह से इन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इन परेशानियों से निजात पाने के लिए पहला ऑपरेशन अक्टूबर 2018 में किया गया था। उस समय बच्चियों की उम्र सिर्फ 19 महीने ही थी। 

वहीं, दूसरा ऑपरेशन चार महीने बाद फरवरी 2019 में किया गया था, जो कि पूरी तरह से सफल नहीं हो सका। लेकिन अब तीसरा ऑपरेशन पूरी तरह से सफल रहा। ऑपरेशन के बाद दोनो बच्चियां स्वस्थ हैं और डॅाक्टर भी काफी खुश नजर आए। हालांकि ऐसे मामले 25 लाख में एक जुड़वा बच्चियों में पाये जाते हैं जो कि बहुत ही जटिल मामले होते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें