फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान : आतंकी हाफिज सईद के घर के बाहर विस्फोट के सिलसिले में दो संदिग्ध गिरफ्तार

Thu, 24 Jun 2021 11:17 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, लाहौर

सार

अपराध जांच विभाग (सीटीडी) के एक अधिकारी ने पीटीआई से कहा कि सीटीडी ने विस्फोट के लिए इस्तेमाल की गई कार की खरीद-फरोख्त के संबंध में दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से एक ईसाई है। अधिकारी ने संदिग्धों की पहचान का खुलासा नहीं किया।
विज्ञापन
आतंकी हाफिज सईद के घर के बाहर धमाका - फोटो : Pak Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तानी सुरक्षा एजेंसियों ने 2008 के मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड और प्रतिबंधित संगठन जमात-उद-दावा (जेयूडी) के प्रमुख हाफिज सईद के घर के बाहर कार बम विस्फोट में शामिल दो संदिग्धों को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन


अपराध जांच विभाग (सीटीडी) के एक अधिकारी ने पीटीआई से कहा कि सीटीडी ने विस्फोट के लिए इस्तेमाल की गई कार की खरीद-फरोख्त के संबंध में दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से एक ईसाई है। अधिकारी ने संदिग्धों की पहचान का खुलासा नहीं किया। हालांकि, समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस ने गिरफ्तार लोगों में से एक का नाम डेविड पीटर बताया है।

जियो न्यूज ने खबर दी है कि खुफिया एजेंसियों ने विस्फोट में शामिल होने के शक में एक शख्स को लाहौर हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के हवाले से खबर में कहा गया है कि शख्स को कराची जाने वाली उड़ान के रवाना होने से कुछ मिनट पहले ही उससे उतरने को कहा गया। उसे आगे की जांच के लिए अज्ञात जगह ले जाया गया है।
विज्ञापन


सीटीडी के अधिकारी ने बताया कि हमें गिरफ्तार लोगों से ऐसे सुराग मिले हैं जिससे हम मुख्य अभियुक्त तक पहुंच सकते हैं। उन्होंने कहा कि मामले की जांच करने के लिए अलग अलग टीमें गठित की गई हैं। इससे पहले, सुरक्षा एजेंसियों ने विस्फोट के सिलसिले में पंजाब के विभिन्न शहरों में छापेमारी की थी। पुलिस ने बताया कि अज्ञात आतंकवादियों के खिलाफ आतंकवाद और अन्य आरोपों के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

बता दें कि बुधवार सुबह करीब 11 बजे सईद के बीओआर सोसाइटी स्थित घर के बाहर पुलिस पिकेट पर हुए विस्फोट में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई थी और 21 अन्य जख्मी हो गए थे। उसके घर की रखवाली कर रहे कुछ पुलिस अधिकारी भी जख्मी हुए हैं। विस्फोट के प्रभाव से सईद के घर की खिड़कियां और दीवारें क्षतिग्रस्त हो गईं। किसी भी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें