फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: इमरान खान की पार्टी के नेता के काफिले को निशाना बनाकर किया आईईडी विस्फोट, दो सुरक्षा गार्ड की मौत

Sun, 12 Mar 2023 12:54 AM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पीटीआई नेता सरदार खान रिंद के काफिले को बोलन जिले के सनी शोरन इलाके में निशाना बनाया गया। जिसमें वह बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के बलोचिस्तान में शनिवार को पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के नेता के काफिले को निशाना बनाकर आईईडी विस्फोट किया गया। इस हमले में दो सुरक्षा गार्ड मारे गए और एक घायल हो गया। पाक मीडिया के मुताबिक, विस्फोट में पीटीआई नेता सरदार खान रिंद बाल-बाल बच गए।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सरदार खान रिंद के काफिले को बोलन जिले के सनी शोरन इलाके में निशाना बनाया गया। उन्होंने कहा कि आईईडी विस्फोट में दो अंगरक्षक मारे गए और एक घायल हो गया, जबकि सरदार खान रिंड विस्फोट में बाल-बाल बच गए। इसके बाद मृतकों और घायलों को जिला मुख्यालय अस्पताल धादर ले जाया गया।

पीटीआई विधायक सरदार यार मोहम्मद रिंद ने कहा कि मेरे बड़े बेटे सरदार खान रिंद के काफिले को निशाना बनाकर धमाका किया गया। वह सुरक्षित है, हालांकि काफिले के अन्य लोग शहीद और घायल हो गए हैं। वहीं, बलोचिस्तान के मुख्यमंत्री अब्दुल कुदूस बिजेन्जो ने इस घटना की निंदा की और हमले में सुरक्षा बल के जवानों के हताहत होने पर दुख जताया।
विज्ञापन


पाक मीडिया के मुताबिक, अब्दुल कुदूस बिजेन्जो ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि आतंकवादी भय और दहशत का माहौल बनाना चाहते हैं। लेकिन प्रांत में में कानून व्यवस्था की स्थिति हर हाल में कायम रखी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें