फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: पाकिस्तान सेना और आतंकियों के बीच दो अलग-अलग जगह मुठभेड़, दो जवानों की मौत

Tue, 17 Oct 2023 02:00 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

उत्तरी वजिरिस्तान के मिरान शाह इलाके में हुई गोलीबारी में एक जवान और एक आतंकी की मौत हो गई। अबतक किसी भी आतंकी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
विज्ञापन
Pakistan Army - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सेना और आतंकियों के बीच भीषण मुठभेड़ में दो जवान और दो आतंकी मारे गए। यह घटना सोमवार को उत्तरी और दक्षिणी वजिरिस्तान जिले में घटी।
विज्ञापन


पहला मुठभेड़ दक्षिणी वजिरिस्तान जिले के असमां मुंजा इलाके में हुआ, जहां सेना ने आतंकियों का सामना किया और एक को मार गिराया। वहीं इस मुठभेड़ में एक अन्य आतंकी घायल हो गया। इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने एक बयान जारी करते हुए बताया कि जवाबी गोलीबारी में एक जवान की मौत हो गई।

 

इसके अलावा उत्तरी वजिरिस्तान के मिरान शाह इलाके में हुई गोलीबारी में एक जवान और एक आतंकी की मौत हो गई। अबतक किसी भी आतंकी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। इस क्षेत्र में होने वाले ज्यादातर हमलों के लिए पाकिस्तान कहरीक-ए-तालिबान (टीटीपी) आतंकी संगठन जिम्मेदार है। टीटीपी पूरे पाकिस्तान में शरिया शासन लागू करने के लिए संघर्ष कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें