कोलंबिया में रविवार को दो पत्रकारों की मोटरसाइकिल पर आए अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने कहा कि दोनों पत्रकार अपनी कार से एक कार्यक्रम से लौट रहे थे इसी दौरान उन पर हमला किया गया।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि मरने वालों में एक ऑनलाइन रेडियो स्टेशन के निदेशक लेइनर मोंटेरो और एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट के निदेशक डिलिया कॉन्ट्रेरास थे, दोनों को फंडेसियन की नगर पालिका के गोली मार दी। दोनों साथ में एक गांव के कार्यक्रम से लौट रहे थे। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।