फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल में फिर हादसे के शिकार हुए भारतीय: कार पोखरा की फेवा झील में गिरी, बिहार के दो लोगों की मौत

Fri, 04 Sep 2026 03:21 PM IST
नितिन गौतम पीटीआई, काठमांडू

सार

नेपाल में शुक्रवार तड़के हुए एक हादसे में दो भारतीय नागरिकों की मौत हो गई। दरअसल बिहार के रजिस्ट्रेशन नंबर वाली एक कार पोखरा की फेवा झील में गिर गई, जिससे झील में डूबकर दो लोगों की मौत हो गई। 
विज्ञापन
Accident Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेपाल के पोखरा में शुक्रवार तड़के एक हादसे में दो भारतीयों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि एक कार के फेवा झील में गिर जाने से दो भारतीय नागरिकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। गंडकी प्रांत पुलिस कार्यालय के प्रमुख जितेंद्र बी.सी. के अनुसार, बिहार के पंजीकरण नंबर वाली कार सुबह करीब 4:50 बजे झील में जा गिरी।
विज्ञापन


मृतकों की हुई पहचान
मृतकों में से एक की पहचान बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के रक्सौल निवासी 26 वर्षीय नवदीप कुमार यादव के रूप में हुई है। दूसरे मृतक भारतीय नागरिक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। घायल भारतीय नागरिकों की पहचान रक्सौल निवासी 27 वर्षीय अनमोल कुमार यादव और 33 वर्षीय सूरज यादव के रूप में हुई है। दोनों को झील से सुरक्षित निकालकर इलाज के लिए गंडकी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। उनकी हालत स्थिर बताई गई है।

चालक की गलती से हुआ हादसा
पुलिस ने बताया, यह हादसा पोखरा-18 में गौरीचौतारा मोड़ के पास हुआ। पुलिस के अनुसार, सेदी से झील किनारे की ओर जाते समय चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद कार झील में जा गिरी। पुलिस ने बताया कि हादसे के तुरंत बाद बचाव अभियान के लिए करीब दो दर्जन सुरक्षाकर्मियों की टीम को मौके पर भेजा गया।
विज्ञापन


क्रेन की मदद से कार को झील से बाहर निकाला गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों मृतकों को पानी से बेहोशी की हालत में बाहर निकाला गया और पोखरा एकेडमी ऑफ हेल्थ साइंसेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें