फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: अमेरिका में बुजुर्ग महिला से एक लाख डॉलर से ज्यादा की ठगी, भारतीय मूल के दो युवक गिरफ्तार

Thu, 30 Mar 2023 10:42 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता ने पिछले हफ्ते अपने कंप्यूटर में समस्या को लेकर सहायता के लिए एक तकनीकी सहायता नंबर पर कॉल किया। संदिग्धों को तब गिरफ्तार किया गया जब वे सोमवार शाम को पीड़िता से पैसे लेने के लिए उसके आवास पर आए।
विज्ञापन
Nikit S Yadav, Raj Vipul Patel - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के मैसाचुसेट्स राज्य में कंप्यूटर वायरस घोटाला कर एक महिला से कथित तौर पर एक लाख डॉलर से ज्यादा की चोरी के आरोप में भारतीय मूल के  दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


यारमाउथ पुलिस ने एक बयान में कहा, न्यू जर्सी के पारसीपनी के निकित एस यादव (22 वर्षीय) और राज विपुल पटेल (21 वर्षीय) कंप्यूटर वायरस योजना चला रहे थे। पुलिस ने बताया कि संदिग्धों ने अपने कंप्यूटर से अवांछित वस्तुओं को हटाने के लिए पीड़िता से पैसे की मांग की। 
 
यह भी पढ़ें:  रूसी की संघीय सुरक्षा सेवा ने जासूसी के शक में अमेरिकी पत्रकार को हिरासत में लिया, ब्लिंकन ने की ये अपील
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, पीड़िता ने पिछले हफ्ते अपने कंप्यूटर में समस्या को लेकर सहायता के लिए एक तकनीकी सहायता नंबर पर कॉल किया। संदिग्धों को तब गिरफ्तार किया गया जब वे सोमवार शाम को पीड़िता से पैसे लेने के लिए उसके आवास पर आए। पुलिस ने कहा, उन पर साजिश रचने और 1200 अमेरिकी डॉलर से अधिक की चोरी करने का आरोप लगाया गया है। 
विज्ञापन


अमेरिका में साइबर अपराधों के शिकार वरिष्ठ लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। एफबीआई 50 एल्डर फ्रॉड रिपोर्ट के मुताबिक, साइबर अपराधों ने पिछले साल अमेरिकियों को करीब तीन बिलियन अमेरिकी डॉलर से ज्यादा का नुकसान पहुंचाया, जो 2020 की तुलना में 62 फीसदी अधिक है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें