फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Britain: नौकरी का झांसा देकर चार लड़कियों के दुष्कर्मी को 18 साल की जेल; 20 साल के छात्र को भी छह साल की सजा

Sun, 18 Jun 2023 04:58 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

साउथ वेल्स पुलिस ने शुक्रवार को एक विज्ञप्ति जारी करके फैसले के बारे में जानकारी दी। विज्ञप्ति में पुलिस ने बताया कि घटना पिछले साल वेल्स की है। भारतीय छात्र प्रीत विकल (20) इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था। उसने कोर्ट में पीड़िता के साथ दुष्कर्म की बात को स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन
इंग्लैंड पुलिस - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड में भारतीय मूल के दो लोगों को दुष्कर्म का आरोपी माना गया है। पहले मामले में 20 साल के एक भारतीय छात्र को कोर्ट ने छह साल के कारावास की सजा सुनाई है। वहीं दूसरे मामले में 50 साल के एक व्यवसायी को 18 साल का कारावास दिया गया है। 20 साल के छात्र ने नशे में धुत एक महिला के साथ दुष्कर्म किया था तो वहीं व्यापारी ने नौकरी दिलाने के लालच में एक युवती का शोषण किया था। 

पहला मामला: नशे में धुत महिला के साथ किया दुष्कर्म

विज्ञापन

साउथ वेल्स पुलिस ने शुक्रवार को एक विज्ञप्ति जारी करके फैसले के बारे में जानकारी दी। विज्ञप्ति में पुलिस ने बताया कि घटना पिछले साल वेल्स की है। भारतीय छात्र प्रीत विकल (20) इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था। उसने कोर्ट में पीड़िता के साथ दुष्कर्म की बात को स्वीकार कर लिया। इसलिए उसे छह साल नौ महीने के कारावास की सजा सुनाई है। 

यह है पूरा मामला
कॉन्स्टेबल निक वुडलैंड ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज में प्रीत नशे में धुत एक महिला को अपने कंधों पर कार्डिफ सिटी सेंटर से लेकर जाते हुए दिखाई दिया था। महिला नाइट आउट के लिए अपने दोस्तों के साथ आई थी, लेकिन वह उनसे बिछड़ गई थी। इसी दौरान विकल और पीड़िता की मुलाकात हुई। नशे में धुत महिला का प्रीत ने फायदा उठाया और बिना सहमति के उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

दूसरा मामला: व्यापारी ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर किया दुष्कर्म

विज्ञापन

मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने बताया कि आरोपी रघु सिंगमनेनी (50) लंदन में खुद का मसाज पार्लर चलाता है। अपने मसाज पार्लर में नौकरी देने का झांसा देकर रघु ने चार महिलाओं के साथ दुष्कर्म किया। इसी आरोप में शुक्रवार को ग्रीन क्राउन कोर्ट ने आरोपी को 18 साल के कारावास की सजा सुनाई है। आरोपी पहले तो अपने पार्लर में काम करने के लिए जॉब की वेबसाइट पर विज्ञापन देता था। इसके बाद अपॉइंटमेंट देकर नौकरी के झांसे में फंसी महिलाओं के साथ रघु दुष्कर्म करता था।

इन चार मामलों में आरोपी को सजा 

  1. पहला मामला- 17 साल की पीड़िता ने बताया कि वह मसाज पार्लर में ट्रेनिंग के लिए आई थी। अगले दिन वह रघु से मिली तो आरोपी ने उसे कुछ नशीला पदार्थ पिला दिया। इसके बाद उसने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। 17 साल की पीड़िता ने ही पहली बार आरोपी के खिलाफ शिकायत की। 
  2. दूसरा मामला- 19 साल की एक युवती ने आरोप लगाते हुए कहा कि उसने रघु को बॉडी मसाज के लिए अपने ऑफिस बुलाया था। यहां नशीला पदार्थ पिलाने के बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
  3. तीसरा मामला- 23 साल की पीड़िता ने थाने में शिकायत करते हुए कहा कि नौकरी का विज्ञापन देखकर रघु से मिलने होटल पहुंची। यहां आरोपी ने नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया।
  4. चौथा मामला- 17 साल की एक पीड़िता ने कहा उसने साक्षात्कार के लिए रघु से संपर्क किया तो उसे एक होटल में ट्रायल के लिए भेज दिया गया। यहां रघु ने उसे ड्रग्स देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें