फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाहौर: पोलियो वैक्सीन चोरी करने पर दो स्वास्थ्य अधिकारी गिरफ्तार, दो हफ्ते पहले एक बच्चे की मौत

Thu, 27 Aug 2020 02:14 PM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
विज्ञापन
पोलियो
विज्ञापन

पाकिस्तान के लाहौर से पोलियो की वैक्सीन चुराने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पाकिस्तान में पोलियो जैसी खतरनाक बीमारी की भी वैक्सीन लोग चुराने का काम कर रहे हैं। इन दोनों के पास पांच लाख रुपये की वैक्सीन बरामद की गई है। इनमें से एक स्वास्थ्य अधिकारी है और दूसरा उनका सहयोगी है।

विज्ञापन



दोनों आरोपियों को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। बता दें कि बुधवार को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने एलान किया था कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान दो ही ऐसे देश हैं, जहां पोलियो जैसी खतरनाक बीमारी है। अफ्रीका महाद्वीप के 42 देशों में से अब किसी देश में पोलिया का कोई मामला नहीं है यानि कि ये देश पोलिया मुक्त हो चुके हैं।

पाकिस्तान में सरकार को कई दिनों पोलियो की वैक्सीन की चोरी की खबरें मिल रही थीं, जिसके बाद सरकार ने एक टास्क फोर्स का गठन किया जो इसके बारे में जानकारी जुटाती। टास्क फोर्स की जांच में दो लोगों को आरोपी पाया गया और दोनों को बुधवार को गिरफ्तार किया गया। 
विज्ञापन


लाहौर के शालीमार पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारी मोहसिन अली को इस मामले में गिरफ्तार किया है और उसके साथ एक साथी भी गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि दो हफ्ते पहले ही लाहौर में पोलियो से एक बच्चे की मौत हुई है। 

संयुक्त राष्ट्र, यूनिसेफ और रेडक्रॉस की ओर से की जा रही मदद के बाद भी पाकिस्तान में पोलियो के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। वहीं नाइजीरिया और दूसरे अफ्रीकी देश इस खतरनाक बीमारी से मुक्त हो चुके हैं। पिछले दो महीने में पाकिस्तान सरकार ने 11,000 पोलियो कर्मचारियों को हटाया है। 

आठ महीने में पाकिस्तान में 64 मामले सामने आए हैं। इस साल अप्रैल में इमरान सरकार ने एक आदेश जारी किया था, जिसके तहत पोलियो की वैक्सीनेशन को कम करने का आदेश दिया गया था। खबरों की माने तो सरकार ने यह फैसला आर्थिक तंगी होने की वजह से अपनाया था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें