फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Afghanistan: उत्तरी अफगानिस्तान में खाई में गिरी वैन, आठ बच्चों समेत 24 की मौत; धमाके में डिप्टी गवर्नर की मौत

Thu, 08 Jun 2023 05:13 AM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल

सार

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि चालक की लापरवाही से वैन सड़क से खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में 24 लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
Afghanistan Road Accident - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अफगानिस्तान में बुधवार को एक वैन खाई में जा गिरी। इस हादसे में आठ बच्चों और 12 महिलाओं समेत 24 लोगों की मौत हो गई। सर-ए-पोल प्रांत के पुलिस प्रवक्ता दीन मोहम्मद नजारी ने बताया कि चालक की लापरवाही से वैन सड़क से खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में 24 लोगों की मौत हो गई। बता दें कि सड़कों की खराब स्थिति के कारण अफगानिस्तान में आए दिन हादसे होते हैं।

विज्ञापन


तालिबान के डिप्टी गवर्नर की बम धमाके में मौत
इधर, बदख्शान प्रांत के तालिबान के कार्यवाहक डिप्टी गवर्नर मौलवी निसार अहमद अहमदी की प्रांतीय राजधानी फैजाबाद में एक कार बम धमाके में मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना मंगलवार सुबह की है। तालिबान के नेतृत्व वाले बदख्शान के सूचना और संस्कृति विभाग के प्रमुख मौजुद्दीन अहमदी के मुताबिक, फैजाबाद के महकमा प्लाजा में डिप्टी गवर्नर के काफिले को विस्फोटक लदे वाहन से निशाना बनाया गया। इस घटना में एक अन्य व्यक्ति की मौत हुई है, जबकि छह लोग घायल हुए हैं।

अहमदी के अनुसार, आत्मघाती हमलावर ने बदख्शान के कार्यवाहक मंत्री मौलवी अहमद अहमदी के वाहन के सामने विस्फोट कर दिया, जिससे डिप्टी गवर्नर और उनके चालक की मौत हो गई। बम धमाके में आसपास के कुछ लोगों को भी चोटें आई हैं। एक स्थानीय निवासी ने बताया कि मैं पास में बैठा था। हमने धमाके की आवाज सुनी और मेरा भाई मेरे पास आया। वह खून से लहूलुहान था। फौरन हम उसे अस्पताल ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें