फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Israel: तेल अवीव में चाकूबाजी में दो की मौत, पुलिस की कार्रवाई में मारा गया वेस्ट बैंक का फलस्तीनी हमलावर

Sun, 04 Aug 2024 03:52 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव

सार

Israel: तेल अवीव के नजदीक चाकूबाजी में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि दो अन्य लोगों के घायल होने की खबर है। वहीं, संदिग्ध हमलावर को मार गिराया गया है। इस्राइली पुलिस ने यह जानकारी दी। 
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेल अवीव के नजदीक चाकू से किए गए हमले में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि दो अन्य घायल हो गए। इसके बाद एक संदिग्ध फलस्तीनी हमलावर को घायल किया गया। बाद में उसकी अस्ताल में मौत हो गई। इस्राइल पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। 
विज्ञापन

 
इस्राइल की आपातकालीन चिकित्सा सेवा मेगन डेविड एडम ने एक बयान में कहा, इस्राइल के वाणिज्यिक केंद्र तेल अवीव के दक्षिणी उपनगर होलोन में कई स्थानों पर 'आतंकवादी हमले' हुए। यह घटना ऐसे समय में हुआ है जब पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ा हुआ हुआ है। गाजा पट्टी में इस्राइल और हमास के बीच युद्ध के करीब दस महीने बीत चुके हैं। 

पुलिस की ओर से जारी बयान में कहा गया कि इस्राइल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक के संदिग्ध को घटनास्थल पर पहुंचे एक पुलिस अधिकारी ने घायल किया। शमीर मेडिकल सेंटर ने कहा कि हमलावर को गंभीर हालत में होलोने के पास अस्पताल में ले जाया गया,  जिसने उसके मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन

   

शहर के वोल्फसन अस्पताल ने बताया कि हमले के तुरंत बाद एक महिला (66 वर्षीय) और एक पुरुष (80 वर्षीय)  बुरी तरह घायल हो गए और उनकी मौत हो गई। इस्राइली समाचार वेबसाइट के मुताबिक, आपातकालीन सेवा ने बताया कि दो अन्य लोग घायल हो गए। इनमें एक (68 वर्षीय) की हालत गंभीर है जबकि दूसरा (26 वर्षीय)  मामूली रूप से घायल हुआ है। 

मेगन डेविड एडम ने कहा, यह एक आतंकवादी हमला था, जिसमें पीड़ित एक-दूसरे से करीब 500 मीटर की दूरी पर अलग-अलग स्थानों पर थे। 

पश्चिम एशिया में इन दिनों तनाव बढ़ा हुआ है। हाल में आतंकवादी संगठन हमास की राजनीतिक शाखा के प्रमुख इस्माइल हानिया को तेहरान में एक हमले में मौत के घाट उतारा गया है। इसके बाद ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने हानिया की मौत का बदला लेने की धमकी दी है। हमले के लिए वह इस्राइल को दोषी ठहराता है। हालांकि, इस्राइल ने इस हमले की अब तक जिम्मेदारी नहीं ली है। इसके अलावा, लेबनान की राजधानी बेरूत में हिजबुल्ला कमांडर फुआद शुक्र को इस्राइली बलों ने एक हमले में मार गिराया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें