फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टडी: कोरोना के खिलाफ दो दवाएं प्रभावी, फ्लोरिडा विश्वविद्यालय ने शोध में किया खुलासा

Fri, 10 Dec 2021 02:42 PM IST
प्रशांत कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

फ्लोरिडा विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने प्रारंभिक परीक्षण में दो मेडिसिन को कोरोना संक्रमण के खिलाफ असरदार माना है। डिपेनहाइड्रामाइन और एंटीहिस्टामाइन। ये दोनों एलर्जी के लक्षणों के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला दवाएं है।
विज्ञापन
रिसर्च - फोटो : demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना के खिलाफ पिछले दो सालों से रिसर्च जारी है। अमेरिका में ताजा रिसर्च में खुलासा हुआ है कि ये दोनों दवाएं कोविड-19 के खिलाफ प्रभावी है। फ्लोरिडा विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने प्रारंभिक परीक्षण में दो मेडिसिन को कोरोना संक्रमण के खिलाफ असरदार माना है। डिपेनहाइड्रामाइन और एंटीहिस्टामाइन। ये दोनों एलर्जी के लक्षणों के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला दवाएं है।

विज्ञापन


शोधकर्ताओं ने कहा कि गाय और मानव दूध में पाए जाने वाले प्रोटीन लैक्टोफेरिन के साथ दवाओं को मिक्स किया गया और  बंदर कोशिकाओं और मानव फेफड़ों की कोशिकाओं पर इसका परीक्षण किया गया, जिसमें पाया गया कि कोरोना संक्रमण अपना प्रभाव दिखाने में यहां विफल रहा।  

शोधकर्ताओं ने कहा कि मानव और बंदर कोशिकाओं पर प्रयोगशाला परीक्षणों में, दवाओं का संयोजन विशेष रूप से शक्तिशाली था।  फ्लोरिडा विश्वविद्यालय एसोसिएट प्रोफेसर ओस्ट्रोव ने कहा कि  कुछ दवाएं SARS-CoV-2 संक्रमण को रोकती हैं। इसमें ये दोनों दवाएं भी शामिल हैं। "शोधकर्ताओं के अनुसार, लैक्टोफेरिन आमतौर पर पेट और आंतों के अल्सर के इलाज के लिए अन्य उपयोगों के साथ पूरक के रूप में उपयोग किया जाता है। हालांकि, प्रोफेसर ओस्ट्रोव ने लोगों से अभी COVID-19 की रोकथाम या इलाज के तौर पर डिपेनहाइड्रामाइन या लैक्टोफेरिन के इस्तेमाल नहीं करने की चेतावनी दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें