पाकिस्तान में हाल ही में आई बाढ़ ने हैजा और डायरिया का प्रकोप बढ़ा दिया है। एक माह में झोब जिले के भीतर यह दूसरा हैजे का प्रकोप है। जिले में हैजा के 2,000 से अधिक मामले सामने आए हैं।
पाकिस्तान में आई विनाशकारी बारिश-बाढ़ के बाद बलोचिस्तान प्रांत में हैजे का तेज फैलाव हो रहा है। बलोचिस्तान का झोब जिला बुरी तरह इसकी गिरफ्त में है। यहां दो बच्चों की दूषित पानी से मौद हो गई जबकि झोब जिले के कई क्षेत्रों में दर्जनों लोग हैजा प्रभावित हैं।
विज्ञापन
द डॉन अखबार के मुताबिक, हैजा पीड़ित लोग कोहलू, डेरा बुगती, झाल मगसी, नोशकी, नसीराबाद और लासबेला जिले के अन्य इलाकों से भी सामने आए हैं। झोब जिले के शरण बाबाकरखिल और गस्तोई बहलुल इलाकों में सर्वाधिक मामले सामने आए हैं। देश में हाल ही में आई बाढ़ ने हैजा और डायरिया का प्रकोप बढ़ा दिया है। एक माह में झोब के भीतर यह दूसरा हैजे का प्रकोप है। जिले में हैजा के 2,000 से अधिक मामले सामने आए हैं।
बारिश-बाढ़ से 176 की मौत, हजारों घर क्षतिग्रस्त
बलोचिस्तान में भारी बारिश-बाढ़ से अब तक मृतक संख्या बढ़कर 176 हो गई है। प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (पीडीएमए) के मुताबिक, इनमें 77 पुरुष, 44 महिलाएं और 55 बच्चे शामिल हैं। अधिकारियों ने कहा कि प्रांत में बाढ़ के कारण 18,000 से अधिक घर क्षतिग्रस्त या ध्वस्त हो गए हैं।