भारत समेत दुनियाभर में आंधी-तूफान का कहर जारी है। चाहे वो अमेरिका हो, फिलीपींस हो या जापान, हर जगह तूफान ने तबाही मचाई हुई है। फिलीपींस में आंधी और मूसलाधार बारिश के साथ आए तूफान मंगखुत के कारण भूस्खलन और मकान गिरने की घटनाओं में लगभग 49 लोग मारे गए हैं, जबकि कई घर क्षतिग्रस्त हुए हैं। इसके अलावा कई लोग लापता भी हो गए हैं। इस दौरान हवा 200 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी। जिसके साथ साथ तेज बारिश और भूस्खलन भी हुआ।
यह तूफान अब चीन की ओर बढ़ चला है। दक्षिणी हैनान और ग्वांगडोंग प्रांत में इस तूफान के पहुंचने पर शनिवार को क्योनगोज़ो स्ट्रेट में नौका सेवाएं रोक दी गईं। स्थानीय मौसम ब्यूरो ने बताया कि मंगखुत के रविवार रात को पश्चिमी ग्वांगडोंग और पूर्वी हैनान के बीच एक इलाके में पहुंचने की संभावना है, जिससे तेज आंधी चलने और मूसलाधार बारिश होने की आशंका है।
वहीं, अमेरिका के कैरोलीना में भी शुक्रवार को आए तूफान 'फ्लोरेंस' से तबाही मच गई है। तूफान में मरने वालों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है। तूफान में फंसे सैकड़ों लोगों को निकालने के लिए शनिवार को नौसैनिकों, तटरक्षक बलों, असैन्य नागरिकों एवं स्वंयसेवियों ने हेलीकॉप्टर, नावों और भारी वाहनों की मदद ली।
इसके अलावा जापान में भी हाल ही में जेबी नाम के शक्तिशाली तूफान ने दस्तक दी थी, जिसमें अब तक नौ लोगों की जान जा चुकी है। तूफान की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि हजारों लोग घायल हुए थे और मुख्य हवाई अड्डे पर सैकड़ों लोग फंस गए थे। इस शक्तिशाली तूफान की वजह से पुलों पर कई ट्रक पलट गए थे और कंसाई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे की ओर जाने वाले एक पुल से 2,591 टन का टैंकर टकरा गया था, जिससे भारी नुकसान हुआ था।
चौथी कैटिगरी का है तूफान
इसे चौथी कैटिगरी का अटलांटिक चक्रवात कहा जा रहा है। यह देश हर साल 20 चक्रवातों का सामना करता है। मंगखुत नाम के इस चक्रवात को इस साल का 15वां चक्रवात कहा जा रहा है। चक्रवाती तूफान की चपेट में सिर्फ फिलीपींस ही नहीं बल्कि अमेरिका के कई राज्य और दक्षिण चीन के भी कई क्षेत्र इसकी चपेट में हैं। यह तूफान लगातार बढ़ रहा है।
अमेरिका में फ्लोरेंस तूफान
अमेरिका के उत्तरी कैरोलिना में भी शुक्रवार को फ्लोरेंस तूफान आया। जिससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है। तूफान में फंसे सैकड़ों लोगों को निकालने के लिए शनिवार को नौसैनिकों, तटरक्षक बलों, असैन्य नागरिकों एवं स्वंयसेवियों ने हेलीकॉप्टर, नावों और भारी वाहनों की मदद ली।
यह भी पढ़ें-
फिलीपींस में भयानक तूफान ने मचाई तबाही, अब तक 25 की मौत, अब चीन की ओर बढ़ा
माना जा रहा है कि उत्तरी कैरोलिना में और बाढ़ आ सकती है जो कहीं ज्यादा विनाशकारी साबित हो सकती है। इससे करीब एक करोड़ लोगों का जीवन खतरे में पड़ चुका है। करीब 22,600 लोगों को 150 शेल्टर होम में रखा गया है।