फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटलांटा: हथियारों से लैस दो लोगों ने पास गुजर रही कार पर चलाई गोली, आठ वर्षीय बच्ची की मौत

Tue, 07 Jul 2020 02:11 AM IST
अवधेश कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अटलांटा
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
अटलांटा में हाल के विरोध प्रदर्शनों की शुरुआत का केंद्र रहे एक स्थान के निकट से गुजर रही कार पर हुई गोलीबारी में एक आठ वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। हथियार से लैस कम से कम दो लोगों ने कार पर गोली चलाई थी। पुलिस ने बच्ची की पहचान सिकोरिया टर्नर के रूप में की है। अटलांटा की मेयर किशा लांस बॉटम्स ने पीड़ित के लिए न्याय मांगा है। 
विज्ञापन


यह घटना 4 जुलाई को वेंडी रेस्तरां के निकट हुई। यह वही जगह है जहां 12 जून को अफ्रीकी अमेरिकी व्यक्ति रेशार्ड ब्रूक्स की हत्या एक पुलिस अधिकारी ने कर दी थी। इसके बाद इस रेस्तरां को जला दिया गया और इलाका पुलिस बर्बरता के खिलाफ लगातार विरोध प्रदर्शन का केंद्र बन गया। अधिकारियों ने कहा है कि इस क्षेत्र में अवैध तौर पर रखे गए अवरोधकों से बच्ची की मां ने गुजरने का प्रयास किया और उसी समय शनिवार रात में वाहन पर गोलियां चली। 

अटलांटा जर्नल कंस्टीट्यूशन के अनुसार मेयर ने कहा, तुमने गोली चलाई और आठ साल की एक बच्ची को मार डाला। वहां सिर्फ एक गोली चलाने वाला नहीं था बल्कि गोली चलाने वाले कम से कम दो लोग थे। पुलिस ने कहा है कि लोगों से गोलीबारी करने वालों की पहचान के लिए मदद ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें