फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Twitter: स्थायी प्रतिबंध नीति को बदल सकता है ट्विटर, फिर भी नहीं हो सकेगी ट्रंप की वापसी

Thu, 13 Oct 2022 06:06 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, सान फ्रांसिस्को।

सार

ट्विटर यह विचार कर रहा है कि क्या स्थायी प्रतिबंध के अलावा कोई दूसरा उपाय है, जिससे नियम तोड़ने वालों को दंडित किया जा सके। रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी उन क्षेत्रों को देख रही है जहां उन्हें लगता है कि ट्विटर ने कम गंभीर नियम-कायदे तोड़ने वालों को प्रतिबंधित कर रखा है।
विज्ञापन
ट्विटर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ट्विटर किसी भी यूजर द्वारा बार-बार नियमों का उल्लंघन करने पर स्थायी प्रतिबंध लगाने की अपनी नीति पर पुनर्विचार कर सकता है। अमेरिकी अखबार फाइनेंशियल टाइम्स ने जानकारी दी कि यह बदलाव ट्विटर के कंटेंट को लेकर एलन मस्क के दृष्टिकोण के साथ आने वाला माना जा रहा है।

विज्ञापन


ट्विटर यह विचार कर रहा है कि क्या स्थायी प्रतिबंध के अलावा कोई दूसरा उपाय है, जिससे नियम तोड़ने वालों को दंडित किया जा सके। एलन मस्क खुद को फ्री स्पीच का बड़ा समर्थक कहते हैं और पहले ही कह चुके हैं कि अगर वह ट्विटर खरीदते हैं तो पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर ट्विटर के प्रतिबंध को उलट देंगे।

फिर भी नहीं हो सकेगी ट्रंप की वापसी
हालांकि, एफटी की रिपोर्ट में कहा गया है कि किसी भी नीति में परिवर्तन से ट्रंप की प्लेटफार्म पर वापसी का मार्ग प्रशस्त होने की संभावना नहीं होगी, क्योंकि ट्विटर हिंसा भड़काने के खिलाफ अपनी नीति के उल्लंघन के लिए जारी किए गए प्रतिबंधों को वापस लेने पर विचार नहीं कर रहा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी उन क्षेत्रों को देख रही है जहां उन्हें लगता है कि ट्विटर ने कम गंभीर नियम-कायदे तोड़ने वालों को प्रतिबंधित कर रखा है। मिसाल के तौर पर भ्रामक जानकारी साझा करना आदि।
विज्ञापन


ट्रंप के प्रतिनिधियों ने नहीं दी प्रतिक्रिया
कंपनी के प्रवक्ता ने बताया कि हमारे मूल सिद्धांत जैसे पारदर्शिता, वैधता और निष्पक्षता वर्षों से हमारे काम का मार्गदर्शन कर रही है और जैसे-जैसे सार्वजनिक रूप से बातचीत के तरीके विकसित होंगे, वैसे-वैसे हमारा दृष्टिकोण भी होगा। ट्रंप के प्रतिनिधियों ने इस खबर पर फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें