ट्विटर को खरीदने के बाद सोमवार को एलन मस्क ने सौदे की घोषणा करते हुए ट्विटर के मालिक के तौर पर अपना पहला ट्वीट किया था। इसमें उन्होंने कहा था कि "बोलने की आजादी एक कामकाजी लोकतंत्र का आधार है, और ट्विटर डिजिटल टाउन स्क्वायर है जहां मानवता के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण मामलों पर बहस होती है।" इसके बाद ट्रोल्स फ्री स्पीच को लेकर मस्क को ट्रोल करने लगे।
इन प्रतिक्रियाओं के बाद एलन मस्क ने एक ट्वीट कर कहा कि "बोलने की आजादी से डरने वाले लोग ही उन्हें ट्रोल कर रहे हैं और उनके खिलाफ अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।"
बता दें कि एलन मस्क ने सोमवार को ट्विटर खरीदने के सौदे की घोषणा करते हुए एक बयान में कहा था, "बोलने की आजादी एक कामकाजी लोकतंत्र का आधार है, और ट्विटर डिजिटल टाउन स्क्वायर है जहां मानवता के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण मामलों पर बहस होती है। मैं नई सुविधाओं के साथ उत्पाद को बढ़ाकर, विश्वास बढ़ाने के लिए एल्गोरिदम को खुला स्रोत बनाकर, स्पैम बॉट्स को हराकर और सभी मनुष्यों को प्रमाणित करके ट्विटर को पहले से बेहतर बनाना चाहता हूं।" उन्होंने कहा, "ट्विटर में जबरदस्त क्षमता है। मैं कंपनी और उपयोगकर्ताओं के समुदाय के साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं।"