फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Twitter: दीवालिया होने की कगार पर था ट्विटर! एलन मस्क बोले- बीते तीन महीने बहुत कठिन थे

Mon, 06 Feb 2023 08:32 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

मस्क ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया कि "पिछले तीन महीने बेहद कठिन थे, क्योंकि टेस्ला और स्पेसएक्स में कर्तव्यों को पूरा करते हुए उन्हें ट्विटर को दिवालिएपन से बचाना था।
विज्ञापन
एलन मस्क। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ट्विटर के सीईओ एलन मस्क ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट को लेकर नया खुलासा किया है। उन्होंने कहा है कि उनके लिए बीते तीन महीने बहुत ही कठिन रहे, क्योंकि उन्हें ट्विटर को दीवालिया होने से बचाना था। मस्क ने अपने ट्विटर हैंडल पर बताया कि टेस्ला और स्पेसएक्स में अपने कर्तव्यों को पूरा करते हुए उन्हें ट्विटर को दीवालिया होने से बचाना था। ऐसे में उनके लिए तीन महीने बहुत कठिन रहे। 

विज्ञापन


मस्क ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया कि "पिछले तीन महीने बेहद कठिन थे, क्योंकि टेस्ला और स्पेसएक्स में कर्तव्यों को पूरा करते हुए उन्हें ट्विटर को दिवालिएपन से बचाना था। मैं नहीं चाहता कि किसी को भी यह दर्द हो। ट्विटर में अभी भी चुनौतियां हैं, लेकिन अब ब्रेकइवन ट्रेंडिंग में है अगर हम इसे बनाए रखें। जनता का समर्थन बहुत सराहनीय है!

कंपनी के राजस्व में आई थी बड़ी गिरावट
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अक्तूबर में 44 बिलियन डॉलर से ट्विटर के अधिग्रहण के ठीक एक सप्ताह के बाद कंपनी के राजस्व में बड़ी गिरावट आई थी, जिसके लिए एलन मस्क ने विज्ञापनदाताओं पर दबाव डालने वाले कार्यकर्ता समूहों को जिम्मेदार ठहराया। रिपोर्ट में कहा गया है कि इसके बाद ही मस्क ने कंपनी में आधे से अधिक कर्मचारियों को कम कर दिया और माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर ब्लू सब्सक्रिप्शन सेवा शुरू की। इतना ही नहीं कंपनी के सैन फ्रांसिस्को मुख्यालय से यादगार वस्तुओं की नीलामी भी की है। 
विज्ञापन


एपीआई के लिए शुल्क लेगा ट्विटर 
बता दें, हाल ही में, ट्विटर ने घोषणा की कि वह अपने एपीआई तक पहुंचने के लिए शुल्क लेना शुरू कर देगा। इसका उपयोग डेवलपर्स समाचार रिपोर्ट के अनुसार तृतीय-पक्ष सेवाओं को बनाने के लिए करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें