फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Twitter: लिंडा ने संभाला ट्विटर सीईओ का काम, कई कंपनियों में अहम पदों पर निभाई भूमिका

Wed, 07 Jun 2023 05:48 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, न्यूयॉर्क।

सार

लिंडा एनबीसी यूनिवर्सल में ग्लोबल एडवरटाइजिंग एंड पार्टनरशिप की अध्यक्ष रह चुकी हैं। उन्होंने पिछले महीने कहा था कि वह टि्वटर 2.0 बनाने और मस्क और लाखों प्लेटफॉर्म यूजर के साथ मिलकर बिजनेस को बदलने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
लिंडा याकारिनो। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लिंडा याकारिनो ने सोशल मीडिया कंपनी ट्विटर के नए सीईओ के रूप में कामकाज संभाल लिया है। लिंडा ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। ट्विटर के मालिक एलन मस्क ने 12 मई को इतालवी मूल की लिंडा को सीईओ नियुक्त करने की घोषणा की थी।

विज्ञापन

लिंडा एनबीसी यूनिवर्सल में ग्लोबल एडवरटाइजिंग एंड पार्टनरशिप की अध्यक्ष रह चुकी हैं। उन्होंने पिछले महीने कहा था कि वह टि्वटर 2.0 बनाने और मस्क और लाखों प्लेटफॉर्म यूजर के साथ मिलकर बिजनेस को बदलने के लिए तैयार हैं।
 
खुद को विज्ञापन कार्यकारी के रूप में स्थापित किया

लिंडा (60) ने अपने कॅरियर में कठिन परिश्रम के साथ खुद को एक कुशल विज्ञापन कार्यकारी के रूप में स्थापित किया है। 2011 में वह एनबीसी यूनिवर्सल से जुड़ी थीं, जब कंपनी का कॉमकास्ट के साथ विलय की प्रक्रिया अंतिम चरण में थी। उन्होंने दोनों कंपनियों के विलय के बाद भी अहम भूमिका निभाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें