फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Twitter Logo: एलन मस्क ने बदला ट्विटर का लोगो, नीली चिड़िया की बजाय दिख रहा कुत्ता

Tue, 04 Apr 2023 03:19 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
विज्ञापन
ट्विटर और एलन मस्क - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जब से एलन मस्क ने ट्विटर का अधिग्रहण किया है तब से उन्होंने कई बदलाव किए हैं। पहले ब्लू टिक के लिए सब्सक्रिप्शन सेवा शुरू की अब उन्होंने ट्विटर का लोगो ही बदल दिया। अब लोगो में नीली चिड़िया की बजाय कुत्ता दिख रहा है। मस्क के ट्वीट से तो ऐसा ही लग रहा है। लेकिन इस पर ठोस रूप से कुछ कहना सही नहीं है क्योंकि एलन मस्क अगले ही पल कुछ भी अलग कर सकते हैं।

विज्ञापन





मस्क ने इससे जुड़ा एक ट्वीट भी किया है। जिसमें एक फोटो शेयर की कि एक कुत्ता कार की ड्राइविंग सीट पर बैठा हुआ था और ट्रैफिक पुलिस वाले के हाथ में लाइसेंस था, जिस पर नीली चिड़िया की फोटो थी। कुत्ता कह रहा था कि यह पुरानी फोटो है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें