फिर हेली के समर्थन में उठी एक और आवाज
हेली ने एक के बाद एक 10 ट्विट करके अपनी पूरी कहानी एलन मस्क को बताई। इसके बाद हेली के साथ काम करने वाले पूर्व कर्मचारी डेनियल हफटन ने भी उनका साथ दिया। लिखा, 'जिसने भी हेली के साथ सीधे तौर पर काम किया है, वह जानता है कि उनकी कार्यशैली अगले स्तर की है। टर्नअराउंड के दौरान, यह देखना बेहद निराशाजनक है। उनकी प्रतिभा और विनम्रता विश्व स्तर की है। वह ठीक उसी तरह के व्यक्ति हैं, जिसे आप अपनी टीम में चाहते हैं जब ऑड्स ढेर हो जाते हैं। मुझे लगता है कि यहां कहीं न कहीं एक गहरी गलतफहमी है।'
एलन ने हेली को वीडियो कॉल किया, फिर मांगी माफी
डेनियल के कमेंट के बाद एलन मस्क ने सीधे हेली को वीडियो कॉल किया। इसके बाद मस्क ने ट्विक् कर इसकी जानकारी भी दी। लिखा, 'आपकी (डेनियल) टिप्पणी के आधार पर, मैंने हेली के साथ एक वीडियो कॉल किया ताकि यह पता लगाया जा सके कि वास्तव में क्या है और मुझे क्या बताया गया था। यह एक लम्बी कहानी है। ट्वीट के जरिए संवाद करने के बजाय लोगों से बात करना बेहतर है।'
इसके अगले ट्विट में एलन ने हेली से सार्वजनिक तौर पर माफी भी मांग ली। ये भी बताया कि हेली को कंपनी में बनाए रखने के लिए विचार किया जा रहा है। एलन ने लिखा, 'मैं उनकी (हेली) स्थिति के बारे में मेरी गलतफहमी के लिए माफी मांगना चाहता हूं। यह उन बातों पर आधारित था जो मुझे बताई गई थीं जो असत्य थीं या कुछ मामलों में सत्य थीं, लेकिन अर्थपूर्ण नहीं थीं। उन्हें ट्विटर के साथ जोड़े रखने के लिए विचार किया जा रहा है।'