फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Twitter Cyber Attack : ट्विटर अकाउंट हैक मामले में फ्लोरिडा से एक किशोर भी गिरफ्तार

Sat, 01 Aug 2020 01:32 AM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, फ्लोरिडा।
विज्ञापन
twitter hack - फोटो : social media
विज्ञापन

करीब पंद्रह दिन पहले प्रमुख राजनेताओं, मशहूर और प्रौद्योगिकी क्षेत्र की हस्तियों के ट्विटर अकाउंट हैक किए जाने के मामले में फ्लोरिडा के एक किशोर को भी गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि उसने अकाउंट हैक कर बिटकॉइन में 10,0000 डॉलर से अधिक के घोटाले को अंजाम दिया।

विज्ञापन


हालांकि इस मामले में अमेरिका में अभी तक कुल तीन लोगोंं को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपियों में फ्लोरिडा का एक किशोर है, जिसकी उम्र 17 साल है। हिल्सबर्ग अटॉर्नी के समक्ष इस मामले की सुनवाई हुई और उसे करीब 30 आरोपों का सामना करना पड़ा। 

वहीं कैलिफोर्निया में अमेरिकी अटॉर्नी के कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक दो अन्य आरोपियों में फ्लोरिडा का 22 वर्षीय निमा फाजली के साथ ब्रिटेन का रहने वाला 19 वर्षीय मेसन शैवॉन शेपर्ड शामिल है। हालांकि 17 वर्षीय किशोर को हैकिंग का मास्टरमाइंड बताया गया है।
विज्ञापन


बता दें कि बीती 15 जुलाई को हुई इस हैकिंग के दौरान अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा, जो बिडेन, माइक ब्लूमबर्ग, बिल गेट्स, एलन मस्क जैसी देश-दुनिया की प्रमुख हस्तियों के ट्विटर खातों से फर्जी ट्वीट किए गए थे। इस दौरान किम कार्दिशियन और उनके पति कान्ये वेस्ट के खाते भी हैक किए गए थे।

इन सभी के खातों से किए गए फर्जी ट्वीट में एक विशेष बिटक्वाइन खाते में एक हजार डॉलर भेजने पर बदले में दो हजार डॉलर वापस मिलने का झांसा दिया गया था। ट्विटर ने इस संंबंध में बताया था कि हैकरों ने फोन के जरिए कंपनी के कर्मचारियों के माध्यम से इस हैकिंग को अंजाम दिया। हालांकि स्पीयल पिशिंग हमले में जो कर्मचारी निशाना बनाए गए उनकी संख्या बहुत अधिक नहीं थी।

कंपनी ने एक ट्वीट कर कहा कि यह हमला कुछ कर्मचारियों को गुमराह करने और हमारी आंतरिक प्रणालियों तक पहुंच बनाने के लिए मानवीय कमजोरियों का फायदा उठाकर किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें