फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

China Fire: बीजिंग के एक अस्पताल में भीषण आग, 21 लोगों की जान गई; वुई काउंटी में 11 लोगों की मौत

Tue, 18 Apr 2023 10:57 PM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग

सार

कुछ चश्मदीदों ने बताया कि यह दुखद है। मैं अपने घर की खिड़की से दुर्घटना के विभत्स नजारे को देख रहा था। दोपहर के समय बहुत सारे लोग एयर कंडीशनिंग यूनिट पर खड़े थे। आग लगने के बाद कुछ लोग नीचे कूद भी गए। आग के कारणों की अभी भी तक पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीन की राजधानी बीजिंग में एक अस्पताल में भीषण आग लग गई। जानकारी के मुताबिक, हादसा रोगी विभाग के पूर्वी विंग में हुआ। इस दौरान 21 लोगों की मौत हो गई। आग दोपहर करीब 12:57 बजे (स्थानीय समयानुसार) लगी। इस पर काबू पाने के लिए करीब डेढ़ घंटे का समय लगा। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि आग की सूचना मिलते ही आपातकालीन टीम बीजिंग के चांगफेंग अस्पताल में दुर्घटनास्थल पर पहुंची। बचाव कार्य के बाद कुल 71 लोगों को निकाला गया। सभी को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया गया। इलाज के दौरान 21 की मौत हो गई।

कुछ चश्मदीदों ने बताया कि यह दुखद है। मैं अपने घर की खिड़की से दुर्घटना के विभत्स नजारे को देख रहा था। दोपहर के समय बहुत सारे लोग एयर कंडीशनिंग यूनिट पर खड़े थे। आग लगने के बाद कुछ लोग नीचे कूद भी गए। आग के कारणों की अभी भी तक पता नहीं चल सका है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन


दूसरी ओर, चीन के पूर्वी झेजियांग प्रांत में जिनहुआ शहर के वुई काउंटी में सोमवार को एक फैक्टरी में आग लगने की एक अन्य घटना में 11 लोगों की आग में झुलसकर मौत हो गई। इस तरह दो घटनाओं में 32 लोगों की दुखद मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें